• img-fluid

    आतंकी हाफिज सईद के घर के बाहर विस्फोट मामले में दो गिरफ्तार

  • June 26, 2021

    इस्लामाबाद। वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद  (Hafiz Saeed, mastermind and leader of banned terrorist organization Jamaat-ud-Dawa) के लाहौर (Lahore) स्थित घर के बाहर बुधवार को हुए कार बम विस्फोट (car bomb blast) के मामले में गुरुवार को दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्धों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। आपराधिक जांच विभाग ने यह गिरफ्तारी की है।

    रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से एक का नाम डेविड पीटर है। स्थानीय पुलिस की ओर से बताया गया है कि कराची जानेवाली फ्लाइट के उड़ान भरने से कुछ देर पहले दोनों संदिग्धों को फ्लाइट से उतार दिया गया। इसके बाद उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। 

    दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी से पहले; पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद अहमद ने मीडिया से कहा कि विस्फोट के सिलसिले में सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब प्रांत के कई शहरों में छापेमारी की है। पंजाब पुलिस इस विस्फोट के दोषियों को गिरफ्तार करने के करीब पहुंच गई है। 



    स्थानीय पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से बाल बेयरिंग, कील और अन्‍य सामान बरामद किए गए हैं, जिसका इस्‍तेमाल बम बनाने में किया जाता है। विस्फोट में 30 किलो से अधिक सामग्री का प्रयोग किया गया था। विस्फोट को लेकर अज्ञात आतंकियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

    लाहौर के जौहर टाउन इलाके की बीओआर सोसाइटी में बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब हुआ विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि कई घरों और वहां खड़े वाहनों को खासा नुकसान पहुंचा है। आतंकी हाफिज सईद के घर के दरवाजे और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 21 लोग घायल हुए थे। अभी तक किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

    72 वर्षीय हाफिज सईद संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकी है। अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। वह लाहौर की कोट लखपत जेल में टेरर फंडिंग के जुर्म में सजा काट रहा है। सईद के नेतृत्व वाला जमात-उद-दावा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा है। लश्कर ने ही 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में छह अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोग मारे गए थे।

    Share:

    आर्थिक राशिफल Today 26 June 2021

    Sat Jun 26 , 2021
    राशिफल Today 26 June 2021 शुभ संवत 2078, शाके 1943, सौम्य गोष्ठ, आषाढ़ कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पश्चिमें तिथि दोइज, शनिवासरे, पू.षा./उ.षा. नक्षत्रे, एंगयोगे, तैतिलकरणे, सुबह धनु की चंद्रमा, दो.पश्चात मकर की चंद्रमा, त्रिपुसकर योग, पूर्व दिशा की यात्रा शुभ होगी। Daily Money And Finance Horoscope: आज का आर्थिक राशिफल कुछ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved