दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग के M Series का नया Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन 21 दजून को भारत (India) में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया है कि 21 जून को दोपहर 12 बजे Samsung Galaxy M32 को लॉन्च किया जाएगा। वहीं Samsung Galaxy M32 की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। अमेजन पर Samsung Galaxy M32 का प्रोडक्ट पेज भी लाइव हो गया है। अमेजन की लिस्टिंग से फोन के फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली है।
Samsung Galaxy M32 फीचर्स
Samsung Galaxy M32 में फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर मिलेगा। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे और 6000mAh की बैटरी मिलेगी। Samsung Galaxy M32 दो कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी।
कैमरे के अन्य लेंस की बात करें तो रियर पैनल पर दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर होगा। यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा यह फोन दो रैम और स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा जिनमें से एक 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं।
©2024 Agnibaan , All Rights Reserved