• img-fluid

    डाइट में ये 5 बेहतरीन फूड्स शामिल करने से लौट आएगी पुरुषों की जवानी

  • June 04, 2021

    मुंबई। परिवारवालों के भविष्य की चिंता व कामकाज का तनाव पुरुषों के स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। उम्र बढ़ने के साथ पुरुष धीरे-धीरे अंदरुनी कमजोरी के शिकार हो जाते हैं, यहां तक कि यौन समस्याएं भी विकसित कर बैठते हैं। मगर चिकित्सक के उचित मार्गदर्शन और खानपान पर ध्यान रखने से कोई भी पुरुष अपने स्वास्थ्य को सुधारकर कमाल के फायदे प्राप्त कर सकता है। यहां पर बताए जा रहे कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके पुरुष फिर से अपनी जवानी जैसा मजबूत और तंदरुस्त महसूस कर पाएंगे। आइए इन फूड्स के बारे में जानते हैं।

    पालक : अगर कोई पुरुष इरेक्टाइल डिस्फंक्शन यानी नपुंसकता की समस्या से जूझ रहा है, तो उसे पालक का सेवन करना चाहिए। पालक में फोलेट की भारी मात्रा होती है, जो कि शरीर में ब्लड फ्लो सुधारने मे मदद करता है। फोलिक एसिड पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी है। इसकी कमी से पुरुषों में नपुंसकता की समस्या हो सकती है। वहीं, पालक में मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जो जननांगों तक ब्लड फ्लो पहुंचाने और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाने में मदद कर सकता है।

    कॉफी : पुरुषों का स्वास्थ्य सुधारने के लिए कॉफी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि कई शोधों में यह देखा गया है कि कॉफी पीने से शरीर को कैफीन मिलता है। यह कैफीन शरीर में ब्लड फ्लो सुधारता है और जननांगों की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। जिसके कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से भी राहत मिल सकती है और पुरुषों के यौन स्वास्थ्य में तड़का लग सकता है।


    सेब के छिलके : सेहत के लिए सेब से मिलने वाले फायदे तो सभी जानते हैं। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि सेब के छिलके से पुरुषों का स्वास्थ्य बेहतर किया जा सकता है। दरअसल, पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर से बचाने में सेब के छिलके कुछ मदद कर सकते हैं। मुख्य शोधकर्ताओं में शामिल अचिंतो साहो द्वारा एनपीजी पर 2017 में प्रकाशित शोध के मुताबिक सेब के छिलकों में मौजूद उर्सोलिक एसिड (ursolic acid) में प्रोस्टेट कैंसर के विकास को बढ़ावा देने वाली कोशिकाओं को नष्ट करने की क्षमता होती है।

    लाल मिर्च : जी आप सही पढ़ रहे हैं, लाल मिर्च के सेवन से पुरुष अपनी लाइफ को मसालेदार बना सकते हैं। कई शोध में पाया गया है कि जो पुरुष लाल मिर्च का सेवन करते हैं, उनमें टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर ज्यादा होता है। हालांकि, लाल मिर्च सीधे तौर पर पुरुषों का स्वास्थ्य नहीं सुधारती है, बल्कि इसमें मौजूद capsaicin नामक कैमिकल आपके शरीर में एंडोर्फिन हॉर्मोन का उत्पादन बढ़ाता है। जिससे यौन शक्ति बढ़ाने वाले टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन में इजाफा होता है।

    टमाटर : टमाटर को सलाद या सब्जी में शामिल करके आप आसानी से खा सकते हैं। pubmed पर जिनयाओ चेन और यांग सोंग द्वारा प्रकाशित शोध के मुताबिक टमाटर में लाइकोपीन मौजूद होता है। यह लाइकोपीन प्रोस्टेट कैंसर से बचाव प्रदान कर सकता है। वहीं यह पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में भी सहायक होता है।

    Share:

    Triumph Speed Twin दमदार बाइक Indian वेबसाइट पर लिस्‍ट, भारत में जल्‍द दे सकती है दस्‍तक

    Fri Jun 4 , 2021
    नई दिल्ली। आज के इस आधुनिक युग में टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में दो एक से बढ़कर एक दो पाहिया वाहन नए फीचर्स के साथ पेश हो रहें हैं । अब Triumph Motorcycles ने आधिकारिक रूप से कुछ दिनों पहले नई Speed Twin motorcycle को रिवील कर दिया था। ये मोटरसाइकिल अब कंपनी की भारतीय वेबसाईट […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved