• img-fluid

    शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू का कोरोना से निधन

  • May 15, 2021

    चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह (Shaheed Bhagat Singh) के भतीजे (nephew)अभय सिंह संधू (Abhay Singh Sandhu) का शुक्रवार को निधन(Death) हो गया। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में भर्ती थे। अभय सिंह संधू (Abhay Singh Sandhu) पिछले दिनों कोविड पॉजिटिव (Covid Positive) पाए गए थे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Chief Minister Captain Amarinder Singh) ने अभय सिंह संधू (Abhay Singh Sandhu) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी संधू के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।


    अपने शोक संदेश में स्वास्थ्य मंत्री ने अभय संधू की एक समाज सेवीं के तौर पर बेमिसाल भूमिका को याद किया। संधू वैश्विक स्तर पर शहीद भगत सिंह की विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर मेहनत कर रहे थे। अभय सिंह कुलबीर सिंह के पुत्र थे, जो शहीद भगत सिंह के छोटे भाई थे।
    अभय सिंह संधू शहीद-ए-आजम अपने पिता की तरह हमेशा राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखी फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग करते रहे, लेकिन उन्हें हमेशा निराशा हाथ लगी। शहीद-ए-आजम से जुड़ी फाइलों को हमेशा गोपनीय रखा गया। वह यह भी कहते थे कि उनके परिवार पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर रहती है। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए भी संघर्ष कर रहे थे।

    Share:

    शनिवार का राशिफल

    Sat May 15 , 2021
      शनिवार का राशिफल युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943 सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.28, ऋतु – ग्रीष्म बैसाख शुक्ल पक्ष चतुर्थी, शनिवार, 15 मई 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved