• img-fluid

    भोजन के साथ दही खाने के हैरान कर देने वाले वाले फायदें, पढ़ें

  • April 14, 2021

    अधिकतर लोगों की डाइट का दही एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। दही में काफी पोषक तत्व होते हैं। रोज दही खाने से न केवल आप तरोताजा रहते हैं बल्कि इससे पाचन तंत्र (Digestive System) भी ठीक रहता है और पेट से जुड़ी समस्या भी नहीं होती। ऑस्टियोपोरोसिस, ब्लड प्रेशर, बालों और हड्डियों के लिए भी दही कई तरह से फायदेमंद (Beneficial) है।दही प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 (Vitamin B12) जैसे पोषक तत्वों (Nutrients) से समृद्ध होता है।

    खाने के साथ दही खाने के फायदे
    खाने के साथ दही खाने के कई फायदे हैं। इससे न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि इससे आपकी पाचन शक्ति भी मजबूत बनती है। आप अगर खाना खाने के बाद चीनी या गुड़ डालकर दही खाते हैं, तो इससे आपकी बॉडी से टॉक्सिक यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं। 
      
    दही के फायदे 
    -रोज दही खाने से हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure)का खतरा काफी हद तक कम होता है। वहीं दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखने में भी दही उपयोगी होता है।


    -दही को आप सीधे बालों और त्वचा पर लगा सकते हैं और बहुत ही जल्दी इसके अच्छे परिणाम देख सकते हैं। डैंड्रफ से बचने के लिए बालों में दही (curd) लगाना बेहद अच्छा रहता है। इसके लिए दही को बालों में लगाकर आधे घंटे के बाद बाल धो लें।

    -दही फैट की अच्छी फॉर्म है। दही में दूध के बराबर ही पोषक तत्व होते हैं। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। दही खाने से दांत और हड्डियां तो मजबूत होती ही हैं, साथ में ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) का खतरा भी कम होता है।

    -दही खाने से तनाव कम होता है। दही एनर्जी बूस्टर भी है। ये एक एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) की तरह काम करता है और शरीर को हाइड्रेट भी करता है। 

    -दही से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। यही नहीं अनिंद्रा की समस्या को दूर भगाने में भी दही फायदेमंद होता है।

    रात में न खाएं दही 
    आयुर्वेद में कहा गया है की रात को दही खाने से बचना चाहिए। रात को दही लेने पर यह एक तरह से शरीर के लिए हानिकारक साबित होता है। रात के समय हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से कफ की प्रबलता बढ़ जाती है। इसलिए रात को दही खाने से पेट से जुडी कई बीमारियां होने का खतरा रहता है। कई एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात को दही खाने से फूड पॉइजनिंग तक हो सकती है । 

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी बीमारी याप परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

    20 हज़ार रुपये से भी कम की हैं ये दमदार Smart TV, मिलेगा 40 इंच का साइज़

    Wed Apr 14 , 2021
    डेस्‍क। अगर आप भी अपने घर में एक 40 इंच का शानदार स्मार्ट टीवी लगाने की सोच रहे हैं जो आपके बजट के अनुसार हो तो यहां आपका इंतज़ार खतम हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे भारतीय बाजार में बिकने वाली स्मार्ट टीवी के बारे में जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से भी कम […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved