• img-fluid

    16 मिनट की फिल्म दिखाएंगे, कमलनाथ की सरकार को साजिश रचकर कैसे गिराया

  • March 20, 2021

    इन्दौर। 15 साल के बाद कांग्रेस (Congress) की प्रदेश में सरकार बनी थी और 15 महीने में ही पिछले वर्ष आज ही के दिन कांग्रेस की सरकार का पतन हो गया था। कांग्रेस (Congress) अपनी सरकार गिराए जाने के विरोध में आज प्रदेशभर में लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 16 मिनट की फिल्म तैयार की है, जिसमें बताया गया है कि भाजपा ( BJP) ने किस तरह साजिश रचकर और कांग्रेस के विधायकों की खरीदी करके कमलनाथ (Kamal Nath) सरकार को कैसे गिराया था।


    प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Pradesh Congress Committee)  द्वारा तैयार की गई इस फिल्म का आज प्रदेशभर के शहर और जिला कार्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा। बाद में यह फिल्म वार्ड स्तर पर आम मतदाताओं को दिखाई जाएगी। कांग्रेस फिल्म दिखाकर आम जनता की सहानुभूति बटोरने का काम भी करेगी, ताकि इसका फायदा उसे नगर निगम चुनाव में हो सके। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार 16 मिनट की इस फिल्म में किस तरह कमलनाथ (Kamal Nath) ने प्रदेशभर का दौरा किया और 15 साल के बाद कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 15 महीने तक चली कमलनाथ सरकार ने इस दौरान 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। आम जनता को 100 रुपए में बिजली उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में राशि बढ़ाई सहित अल्प कार्यकाल में किस तरह कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, उसका प्रदर्शन भी किया गया है। अंत में इस फिल्म में बताया गया कि भाजपा ने अपनी सरकार बनाने के लिए किस तरह साजिश रची और कांग्रेस विधायकों की खरीदी कर जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिरा दिया। भाजपा ने कांग्रेस की सरकार गिराकर लोकतंत्र, संविधान और जनता के मतों का भी अपमान किया। प्रदेशभर में अब कांग्रेस यह फिल्म आम जनता को दिखाने जा रही है। दोपहर में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में इस फिल्म का प्रदर्शन होगा। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और कांग्रेस के सभी संगठनों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

    Share:

    INDORE : मंत्री के नाम से ठगाए लोगों का थाने पर लगा तांता

    Sat Mar 20 , 2021
      पहली एफआईआर के बाद रातभर लोग करते रहे ठगी की शिकायतें इंदौर। जल संसाधन विभाग (Water Resources Department) में नौकरी  (Job) दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी (Cheating) करने वाले रोहित बैरागी (Rohit Bairagi) निवासी राजोदा धरमपुरी के खिलाफ कल रात पुलिस ने 20 युवकों से जल संसाधन विभाग (Water Resources Department) में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved