• img-fluid

    Priyanka Chopra ने न्यूयॉर्क के 6 मंजिल बिलबोर्ड पर लिखी सफलता की कहानी

  • March 10, 2021

    मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी जिंदगी पर लिखी किताब ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished ) की सफलता को सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियंका के इस किताब को रिलीज हुए एक महीने हो गए हैं । प्रियंका ने कामयाबी की एक और इबारत लिख दी है। प्रियंका की किताब ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished ) न्यू यॉर्क सिटी के छठे मंजिल की बिलबोर्ड पर छपी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ की सफलता को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में प्रियंका के कवर पेज वाला अंदाज अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में छाया हुआ है। इस फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है’ न्यूयॉर्क सिटी में Penn Station के बाहर छठे मंजिल पर बिलबोर्ड पर ‘अनफिनिश्ड’ है।


    महिलाओं की आवाज को आगे लाने वाले इस पोस्टर के बारे में साझा करते हुए मैं बेहद रोमांचित हूं। WomensHistoryMonth सेलिब्रेशन में इसे शामिल किया गया है। चूंकि मेरी किताब को रिलीज हुए एक महीना हो गया है तो यह इस मौके को और खास बना रहा है’। इस फोटो में प्रियंका की किताब ‘अनफिनिश्ड’ का प्रमोशन किया गया है। प्रियंका के फैंस इस कामयाबी पर बेहद गौरव महसूस करते हुए कमेंट और लाइक कर रहे हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने बुक ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished ) में अपनी जिंदगी के खट्टे मीठे अनुभव लिखे हैं। प्रियंका ने बॉयोग्राफी में फिल्मी दुनिया से लेकर पर्सनल लाइफ की तमाम बातों को शेयर किया है। प्रियंका के इसी किताब से खुलासा हुआ कि हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कामयाबी के झंडे गाड़ने वाली प्रियंका एक दो साल नहीं बल्कि पांच साल डिप्रेशन में भी रहीं हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा एक एक्ट्रेस के साथ साथ सिंगर, फिल्म निर्माता भी हैं। एक्ट्रेस को टाइम मैग्जीन ने दुनिया में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है।

    Share:

    Corona Vaccine लगवाने के बाद महिलाओं में ज्यादा दिख रहे साइड इफेक्‍ट

    Wed Mar 10 , 2021
    नई दिल्‍ली। दुनिया भर में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाव के लिए भारत, अमेरिका समेत कई देशों में टीके विकसित (Corona Vaccine) कर लिए गए हैं। लोगों को यह बड़ी संख्‍या में दिए भी जा रहे हैं। हालांकि कोरोना वैक्‍सीन लगने के बाद कई लोग साइड इफेक्‍ट की भी शिकायत कर रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved