• img-fluid

    रात में जन्मी बेटियों की यह आदतें उन्‍हें बनाती हैं विशेष: Women’s Day Special

  • March 08, 2021

    हर कोई अपने आसपास के वातावरण से बहुत सी चीजें सीखता है। मगर ज्योतिषशास्त्र (Astrology) के अनुसार, व्यक्ति के जन्म की तारीख, राशि व जन्म का समय पर उसपर गहरा असर डालता है। इससे भी उसके स्वभाव, पसंद, नापसंद आदि के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको रात के समय पैदा हुई लड़कियों (Girls born at night time) में पाई जाने वाली खूबियां बताने जा रहे हैं, वैसे भी आज महिला दिवस है और इस शुभ दिन पर हर उस बेटी को या कहें महिला का यह जरूर जानना चाहिए कि वह यदि रात में जन्‍मी है तो उसके लिए भारतीय ज्‍योतिष में क्‍या अच्‍छा बताया गया है ।

    रात को पैदा होने वाली ये लड़कियां दिन (Day) के मुकाबले रात (Night) को जल्दी काम करती है। ऐसे में वे रात के समय में अधिक लगन से काम करके सफलता हासिल करती हैं। इस समय पैदा हुई लड़कियां बेहद सोचने वाली होती है। ये किसी भी बात व काम को पूरी तरह समझ कर ही कोई निर्णय लेती है। साथ ही ये सामने वाले की बातों को जल्दी ही समझने में सक्षम होती है। इसके अलावा ये लड़कियां अपने भविष्य (Future) को ध्यान में रखकर ही कोई फैलता लेती है।


    ये लड़कियां आत्मविश्वास (Self Confidence) से भरी होती है। ऐसे में ये जिस काम को करने की ठानती है, उसे पूरा करके ही मानती है। इसके अलावा निडर होने से ये लड़कियां किसी की आलोचना करने से भी चूकती नहीं है। इन लड़कियों की सोच काफी क्रिएटिव होती है। इसके साथ ही ये कल्पनाशील होती है। ऐसे में ये लड़कियां बातें बनाने में माहिर होती है। साथ ही ये अच्छे लेखक (writer), नॉवेल राइटर, पेंटर (Painter) और डायरेक्टर (Director) बनते हैं। इन लड़कियों का अपनी मां से बेहद लगाव होता है। ऐसे में ये उन्हें दुखी करने के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचती है।

    इन लड़कियों को बिना मतलब का लड़ना व शोर मचाना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। इसके अलावा इन्हें रात के समय शांत व धीमा संगीत सुनना अच्छा लगता है। सुलझी हुई होने के कारण ये लड़कियां किसी भी परिस्थिति से घबराती नहीं है। ये समझने से डरने की जगह पलभर में उसका हल निकालने में माहिर होती है। ऐसे में ये लड़कियां हर चीज पर अपना ध्यान रखने के साथ जल्दी ही सफलता पाती है।

    रात को जन्मीं लड़कियां मिलनसार होने से हर किसी से खुश होकर मिलती है। इनके इस गुण के चलते हर कोई इनका दोस्त बनने की कोशिश करता है। ऐसे में इस लड़कियों की दोस्तों की लिस्ट काफी लंबी होती है। मगर इनके इस गुण के कारण इन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    Share:

    Ujjain: क्षिप्रा नदी में धुंआ के साथ निकल रही आग, आज होगी जांच

    Mon Mar 8 , 2021
    उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) स्थित क्षिप्रा नदी (Shipra River) में इन दिनों धुंआ के साथ आग निकल रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना नदी में बीते कुछ दिनों से कई बार देखने को मिली है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहोल बना हुआ है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved