• img-fluid

    सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्टी से निष्काषित

  • February 22, 2021

    शहडोल । जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर अभी तक पुलिस आरोपितों की पतासाजी करने में ही जुटी हुई है। वहीं, आरोपियों में से एक भाजपा के मंडल अध्यक्ष को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है।



    सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले के आरोपी घटना के 3 दिन बाद भी फरार बताए जा रहे हैं। जैतपुर पुलिस आरोपित विजय त्रिपाठी, मुन्ना सिंह, मीनू महाराज तथा राजेश शुक्ला को तलाश कर रही है। पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं और अलग-अलग जगहों पर छापामारी की जा रही है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य का कहना है कि आरोपितों को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है जल्दी ही गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की हालत भी ठीक है और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, रविवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलप्रताप सिंह ने इस मामले में जैतपुर मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी का नाम आने पर उनको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। एजेंसी

     

    Share:

    हमलावरों ने बीच सड़क पर 21 गोली मारकर युवक को मौत के घाट उतारा

    Mon Feb 22 , 2021
    नई दिल्ली। गुरुग्राम में सोमवार दोपहर फिरोज गांधी कॉलोनी में मकान नंबर-499 के सामने अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक युवक की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बदमाश पैदल ही बड़े आराम से फरार हो गए। इस निर्मम हत्या की यह वारदात घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved