• img-fluid

    कोरोना काल में भी हर माह हुई 7 हत्याएं

  • February 02, 2021

     

    • सभी अपराधों में आई मामूली कमी, चोरी और चेन लूट की घटनाएं सब से कम

    इंदौर। शहर में पिछले साल कोरोना काल के बावूजद अपराधों में कुछ खास कमी नहीं आई है। हर माह सात हत्याएं हुई है। जो की गत सालों से केवल पांच प्रतिशत कम है। हत्या का यह सिलसिला इस साल में जारी है। साल के पहले माह में ही अब तक छह हत्याएं हो चुकी है। हालाकी लोगों के घरों में होने से चोरी और लूट की घटनाएं घटी है।
    पुलिस रिकार्ड के अनुसार शहर में गत वर्ष 79 हत्याएं हुई है। प्रतिमाह सात हत्याएं दर्ज की गई है। जबकि 2019 में 83 और 2018 में 69 हत्याएं हुई थी। जबकि हत्या के प्रयास के घटनाएं भी गत वर्ष से कम हुई है। 2019 मे 117 मामले हुए थे। कोरोना काल में 88 मामले दर्ज हुए। 32 प्रतिशत की कमी आई है। इसके अलावा डकैती में की तीन के स्थान पर दो घटनाएं हुई है। पचास प्रतिशत कमी। लूट की 65 के स्थान पर 58, चेन लूट की 23 के स्थान पर 17 घटनाएं हुई है। 35 प्रतिशत की कमी आई है। सब से ज्यादा कमी चोरी की घटनाएओं में आई है। 2019 में 687 घटनाएं हुई थी। 2020 में 421 घटनाएं हुई है। इसमें 63 प्रतिशत की कमी है। इसके पीछे यह कारण प्रमुख है कि लॉकडाउन के कारण लोग घरों मे थे इसके कारण चोर हाथ साफ नहीं कर सके। वाहन चोरी में भी कुछ कमी आई है। 3263 के मुकाबले 2621 गाडियां चोरी हुई है। बलात्कार 375 के स्थान पर 289 और अपहरण 686 के स्थान पर 329 घटनाएं दर्ज हुई है। 2021 में भी हत्या की घटनाएं उसी पेटर्न पर चल रही है। जनवरी माह में शहर में 6 हत्याएं हुई है।

    Share:

    बसंत पंचमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और तारीख

    Tue Feb 2 , 2021
    हिन्दी पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि जनमानस में बसंत पंचमी के नाम से लोकप्रिय है। इस वर्ष बसंत पंचमी का त्योहार 16 फरवरी दिन मंगलवार को पड़ रहा है। आज के दिन ज्ञान और वाणी की देवी मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। मां सरस्वती की कृपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved