• img-fluid

    कांग्रेस को कट्टरपंथियों की पार्टी बना रहे हैं दिग्विजय

  • February 01, 2021

    • भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में पी. मुरलीधर राव का हमला

    भोपाल। भाजपाके नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस अब जिम्मेदार पार्टी नहीं रह गयी है। कांग्रेस के बड़े और अनुभवी नेता ही इसे म्यूजियम पार्टी बनाने में जुटे हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस शून्यता की तरफ जा रही है। दिग्विजय सिंह तो कांग्रेस को कट्टरपंथियों की पार्टी बनाने में लगे हुए हैं। इंदौर में हुई मध्यप्रदेश भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक के बाद प्रभारी पी मुरलीधर राव आक्रमक मूड में दिखाई दिए। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कांग्रेस के बड़े और अनुभवी नेता ही इसे म्यूजियम पार्टी बनाने में जुटे हैं। दिग्विजय सिंह तो इसे कट्टरपंथियों की पार्टी बनाना चाहते हैं। वे पत्थरबाजों और कट्टपंथियों के मुखिया हैं। मध्यप्रदेश में तो कांग्रेस शून्यता की तरफ जा रही है।

    तीन बातें तय
    पी मुरलीधर राव ने कहा यहां हुई बैठक में तीन बातें तय हुई हैं। पहली-भाजपानगरीय निकाय चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। आत्मविश्वास के साथ लड़ेंगे और नया बैंच मार्क स्थापित करेंगे। कांग्रेस का निशान गायब हो जाएगा। दूसरा-निकाय चुनाव को लेकर माइक्रो लेवल पर प्लानिंग तैयार की जाएगी,जिसमें अगले 25 साल का रोड मैप तैयार किया है। पंचायत से पार्लियामेंट तक कैसे हम काम करें इसके लिए पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई है। तीसरा-किसान,पिछड़े और ट्राइबल हमारी प्राथमिकता हैं। हम अनुभवी नेताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।

    किसानों से संवाद जारी
    दिल्ली के किसान आंदोलन पर मुरलीधर राव ने कहा इस मामले में सरकार किसानों के हित में सोच रही है। कृषि कानून बनने के बाद हमारी कोशिश है कि किसान किसी भी तरह से भ्रमित ना हों। इसके लिए संवाद जारी है। अच्छे सुझावों के अनुरूप परिवर्तन करने के लिए तैयार है।पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों से चर्चा कर रहे हैं। अधिकांश किसान केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं और नए कृषि कानून के साथ हैं। विपक्षी दल किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। वो दूसरे के कंधों पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। 26 जनवरी के दिन देश की राजधानी दिल्ली में जो कुछ हुआ उसमें पंजाब के किसी हिस्ट्रीशीटर का हाथ है। इस घटना के पीछे एक बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र है। लेकिन कांग्रेस इससे बच नहीं पाएगी। किसानों को लेकर बैठक में जो रिपोर्ट आई है वह बताती है कि बूथ लेवल पर किसान संतुष्ट हैं।

    सोशल और पोलिटिकल सिनेरियो
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा बैठक में तय किया गया कि मध्यप्रदेश का पोलिटिकल सिनेरियो और सोशल सिनेरियो क्या होना चाहिए,इस पर काम किया जाएगा। भाजपा का हर कार्यकर्ता नगरीय निकाय चुनाव में हर बूथ पर मजबूती के साथ काम करेगा और इस चुनाव को एतिहासिक चुनाव बनाएंगे। इसके अलावा आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव का रोड मैप भी तैयार किया जाएगा,जिसमें जमीन पर उतरकर तय टारगेट को पूरा किया जाएगा।

    अच्छा आचरण
    चार सत्रों में हुई इस बैठक को पार्टी के अलग अलग नेताओं ने संबोधित किया। उद्घाटन सत्र में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा समाज में अच्छा व्यवहार और आचरण रखना है। अच्छे व्यवहार से ही आप आगे बढ़ सकते हैं और नई ऊंचाइयां छू सकते हैं।

    Share:

    बजट 2021 : हटेंगी 20 साल पुरानी गाड़ियां, आएंगी 50 हजार नई नौकरियां : गडकरी

    Mon Feb 1 , 2021
    नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021-22 में पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए ‘स्क्रैप पॉलिसी’ की घोषणा की। ‘क्लीन एयर’ को ध्यान में रखते हुए इस पॉलिसी के तहत 20 साल पुराने निजी वाहनों और 15 साल पुराने कमर्शियल वाहनों को ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर पर जांच के लिए जाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved