• img-fluid

    हम वादा करते हैं सरकार का सिर नहीं झुकने देंगे : राकेश टिकैत

  • January 31, 2021

    नई दिल्‍ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने केन्द्र सरकार से कहा कि वह खुद किसानों को बताए कि वह कृषि कानूनों को वापस क्यों नहीं लेना चाहती। हम वादा करते हैं कि सरकार का सिर दुनिया के सामने झुकने नहीं देंगे।

    ट्रैक्टर परेड में हिंसा के कारण किसान आंदोलन के कमजोर पड़ने के बाद एक बार फिर जोर पकड़ने के बीच टिकैत ने सरकार से कहा, ‘सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि वह नए कृषि कानूनों को निरस्त नहीं करने पर अड़ी हुई है?’टिकैत ने कहा कहा, ‘सरकार किसानों को अपनी बात बता सकती है। हम (किसान) ऐसे लोग हैं जो पंचायती राज में विश्वास करते हैं। हम कभी भी दुनिया के सामने सरकार का सिर शर्म से नहीं झुकने देंगे।’

    किसान नेता ने कहा, ‘सरकार के साथ हमारी विचारधारा की लड़ाई है और यह लड़ाई लाठी/डंडों, बंदूक से नहीं लड़ी जा सकती और ना ही उसके जरिए इसे दबाया जा सकता है। किसान तभी घर लौटेंगे जब नए कानून वापस ले लिए जाएंगे।’

    Share:

    निराशा में जरूरी है “स्वयं पर विश्वास और श्रद्धा”

    Sun Jan 31 , 2021
    – हृदयनारायण दीक्षित श्रद्धा भाव घट रहा है। श्रद्धा गहन आत्मविश्वास का पर्याय है। घने कोहरे या अंधकार में दूर तक नहीं दिखाई पड़ता। शीत घनत्व ज्यादा हो तो निकट देखना भी विकट हो जाता है। गहन अंधकार में भी ऐसा ही होता है। कोहरे में सामान्य प्रकाश काम नहीं करता। कोहरे के कारण दुर्घटनाएं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved