नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंदोलनरत किसानों की मांगों को वाजिब तथा उन्हें बदनाम करने की कोशिश को पूरी तरह गलत करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी किसानों के जारी प्रदर्शन का पूरा समर्थन करती है। केजरीवाल किसान नेता राकेश टिकैत के के ट्वीट का जवाब दे रहे थे।
टिकैत ने ट्वीट में किसानों के वास्ते इंतजाम करने को लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया था। केजरीवाल ने लिखा, ‘राकेश जी, हम पूरी तरह से किसानों के साथ हैं। आपकी मांगें वाजिब हैं। किसानों के आंदोलन को बदनाम करना, किसानों को देशद्रोही कहना और इतने दिनों से शांति से आंदोलन कर रहे किसान नेताओं पर झूठे केस करना सरासर ग़लत है।’
मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal जी के आदेशानुसार दिल्ली सरकार ने किसानों के लिए पानी के टैंकर बॉर्डर पर भिजवा दिए हैं लेकिन BJP के आदेश पर पुलिस किसानों तक पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं पहुंचने दे रही है | यह भाजपा की गंदी राजनीति के साथ-साथ मानव अधिकार का भी उल्लंघन है | pic.twitter.com/K3FR2JPzE9
— Satyendar Jain (@SatyendarJain) January 29, 2021
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आंदोलनकारी किसानों के लिए किये गये दिल्ली सरकार के इंतजामों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को गाजीपुर बार्डर का दौरा किया। ये किसान नये कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। गाजियाबाद प्रशासन ने गुरुवार रात को प्रदर्शनकारी किसानों को यूपी गेट प्रदर्शन स्थल खाली करने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन टिकैत यह कहते हुए डटे रहे कि वह खुदकुशी कर लेंगे लेकिन आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। गाजियाबाद प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद भी शुक्रवार को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारतीय किसान यूनियन के सैंकड़ों सदस्य डटे हुए हैं।
©2024 Agnibaan , All Rights Reserved