• img-fluid

    दुनिया में पहली बार कंधे से दोनों हाथों का हुआ प्रत्यरोपण, फ्रांस के डॉक्टरों का है यह कमाल

  • January 29, 2021

    धरती के भगवान चिकित्सकों ने दुनिया में पहली बार कंधे से दोनों हाथों का प्रत्यरोपण कर नया कीर्तिमान बनाया है। दो दशक पहले 12 जनवरी 1998 को आइसलैंड के रहने वाले इलेक्ट्रिशियन फेलिक्स ग्रेटार्सन(48) ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन पर काम करते वक्त करंट से बुर तरह झुलस गए थे।



    इस घटना में कंधे से उनके दोनों हाथों को काटना पड़ा था। घटना के वक्त मरीज की उम्र महज 26 साल थी। दुनिया के सबसे बड़े बड़े अंग प्रत्यरोपण को अंजाम देने के लिए पांच अलग-अलग अस्पातालों के विशेषज्ञों की टीम में कुल 50 मेडिकल स्टाफ थे। डॉक्टरों ने डोनर से अंग निकालने और प्रत्यारोपित करने के लिए ज्यादा समय न लगे इसलिए इतनी बड़ी टीम बनाई। इसी के तहत सिर्फ 15 घंटे में इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। ऐसा दावा है कि कंधे के साथ दोनों हाथों के प्रत्यारोपण का पहला मामला है।

    मरीज में हो रहा सुधार
    ऑपरेशन के दौरान सबसे ज्यादा जोर संक्रमण से बचाव का था जिसमें डॉक्टर सफल रहे। मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टरों को उसमें बेहतर सुधार दिख रहा है। चिकित्सकों की एक बड़ी टीम रोगी के कंधे और हाथ में रक्त प्रवाह पर नजर बनाए हुए है।

    घटना के तीन माह कोमा में थे
    करंट लगने से ग्रेटासर्न का हाथ कंधे से बुरी तरह झुलस गया था। संक्रमण पूरे शरीर में न फैले इसके डॉक्टरों ने कंधे से हाथ काटकर अलग कर दिया था। इस ऑपरेशन के बाद वह तीन महीन कोमा में थे। ग्रेटसर्न की पत्नी सिल्विया को उम्मीद नहीं थी कि ग्रेटासर्न दोबारा सामान्य जीवन में लौटेंगे।

    Share:

    बजट से उद्योग जगत की अपेक्षाएं: यूसीसीआई ने भेजे ये सुझाव

    Fri Jan 29 , 2021
    उदयपुर। उदयपुर चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्री ने आगामी वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को सुझाव प्रेषित किए गए हैं। यूसीसीआई की फायनेन्स एवं टैक्सेशन सब कमेटी के चेयरमैन सीए डा. सतीषचन्द्र जैन की अध्यक्षता में उद्योग एवं व्यवसाय जगत को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा सकारात्मक आर्थिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved