• img-fluid

    दिल्ली के इन इलाकों में इंटरनेट सर्विस बंद किया गया

  • January 26, 2021

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरा हिंसा की घटना के बाद सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, मुबारका चौक और नांगलोई में इंटरनेट की सर्विस अस्थाई तौर पर रोक दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। आज रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। ट्रैक्टर परेड के लिए निर्धारित मार्ग से हटकर प्रदर्शनकारी किसानों का एक समूह लालकिले में घुस गया और राष्ट्रीय राजधानी स्थित इस ऐतिहासिक स्मारक के कुछ गुंबदों पर झंडे लगा दिए।

    पुलिस द्वारा आईटीओ से खदेड़े गए प्रदर्शनकारी किसानों का एक समूह अपने ट्रैक्टर लेकर लालकिला परिसर पहुंच गया। ये प्रदर्शनकारी लालकिला परिसर में घुस गए और उस ध्वज-स्तंभ पर अपना झंडा लगाते दिखे जहां से प्रधानमंत्री 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। उन्होंने लालकिले के कुछ गुंबदों पर भी अपने झंडे लगा दिए। इससे पहले प्रदर्शनकारी किसान आईटीओ पहुंच गए और लुटियंस इलाके की तरफ बढ़ने की कोशिश की। इसपर पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा।

    प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर परेड के निर्धारित समय से काफी पहले ही दिल्ली के विभिन्न सीमा बिन्दुओं से दिल्ली के भीतर बढ़ना शुरू कर दिया और अनुमति न मिलने के बावजूद वे मध्य दिल्ली स्थित आईटीओ पहुंच गए। दिल्ली पुलिस ने किसानों को इस शर्त के साथ ट्रैक्टर परेड की अनुमति दी थी कि वे राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के समाप्त होने के बाद तय किए गए मार्गों पर ही अपनी परेड करेंगे। आज किसान मध्य दिल्ली की ओर बढ़ने पर अड़ गए जिससे अफरातफरी मच गई।

    Share:

    बिस्किट बनाने से लेकर IPO तक के सफ़र ने दिलाया पद्म सम्मान

    Tue Jan 26 , 2021
    कभी घर में बिस्किट बनाने से कारोबार की शुरुआत कर 550 करोड़ रुपये के आईपीओ लॉन्च करने वाली कंपनी की मालकिन तक का मुकाम हासिल करने वाली मिसेज रजनी बेक्टर्स को सरकार ने भी सम्मानित किया है. उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्मश्री देने का ऐलान किया गया है। उनकी कंपनी 550 करोड़ रुपये […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved