• img-fluid

    आज के दिन शनिदेव को करना है प्रसन्‍न, तो करें ये उपाय

  • January 16, 2021


    भगवान शनिदेव बड़े दयालु हैं। सच्चे मन से याद करने से शनिदेव अपने भक्तों को आशीर्वाद अवश्य प्रदान करते हैं। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव के साथ भगवान हनुमानजी का भी दिन है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

    शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सात परिक्रमा करें। शनिवार को शनिदेव के साथ हनुमानजी की भी पूजा करें। शनिवार शाम को मछलियों को दाना डालें। चीटियों को आटा खिलाएं। शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को तेल अर्पित करें। हनुमानजी के समक्ष तेल का दीपक अवश्य जलाएं।


    शनिवार के दिन काली चीजों का दान करें। उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने किसी भी जरूरतमंद को दान में दें। शनिवार के दिन नियमित रूप से हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में नारियल और लाल रंग का प्रसाद चढ़ाएं। शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृधि की प्राप्ति होती है।

    अगर शनिवार के दिन घोड़े की नाल मिल जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन नीले रंग का विशेष महत्व है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनें या कार्य पर जाते समय नीले रंग का रुमाल अपने पास रखें। शनिवार को शनि मंदिर में नीले या जामुनी रंग के फूल अर्पित करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है ।

    नोट – उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें सिर्फ सामान्‍य सूचना के अनुसार ही लिया जाना चाहिए ।

    Share:

    पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ

    Sat Jan 16 , 2021
    गुवाहाटी । दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लगभग 10.30 बजे किया। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू हो गया। इस कड़ी में पूर्वोत्तर के राज्यों में भी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved