• img-fluid

    बिल्डर का 4 साल पहले किया था उस्मानी ने अपहरण

  • January 10, 2021


    इंदौर। भूमाफिया मोहम्मद अली उस्मानी के अवैध कारोबार पर हुई कार्रवाई के बाद उसके खिलाफ कई मामले सामने आए है। ज्यादातर मामले धोखाधड़ी के है। इसने 4 साल पहले अपने साथी बिल्डर का अपहरण किया था और बाद में उसे उमरिया में ले जाकर एक महिला से अपहरण का प्रकरण दर्ज कराया था।
    एएसपी राजेश रघुवंशी के मुताबिक आरोपी पर 1 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। जिनमे लसुडिया में 3, संयोगितागंज में 2, तुकोगंज में 1 और पलासिया में भी प्रकरण दर्ज है। इसने 2018 में लसूडिय़ा क्षेत्र से बिल्डर राजू टेकचंदानी का अपहरण किया था और बाद में उसे उमरिया ले जाकर उसके साथ मारपीट भी की थी। यही नहीं उस्मानी अपहरण के दौरान एक महिला को भी अपने साथ ले गया था और उसी महिला से उसने राजू टेकचंदानी के खिलाफ बलात्कार का झूठा प्रकरण दर्ज कराया था। उसके खिलाफ चेक बाउंस के मामले भी दर्ज है। वर्ष 2019 में इसके खिलाफ तुकोगंज थाने में भी धोखाधड़ी के प्रकरण भी दर्ज हुए थे। इसने उस दौरान कई लोगों से प्लाट देने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए थे और प्लाट भी नहीं दिए थे। पिपल्याहाना स्थित जिस होटल स्वीट्हाट पर प्रशासन ने कार्रवाई की है उसका उपयोग देह व्यापार के लिए किया जाता था।

    Share:

    ममता बनर्जी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

    Sun Jan 10 , 2021
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कोरोना की वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) को ले कर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि उनके राज्य में लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी। सरकार इसके लिए सभी स्तर पर इंतज़ाम कर रही है। बता दें कि देश भर में 16 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved