• img-fluid

    गोविंद सिंह और तुलसी सिलावट कल फिर बनेंगे मंत्री

  • January 02, 2021

    • न विभाग बदलेंगे, न स्टाफ

    भोपाल। प्रदेश सरकार में गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट फिर से मंत्री बनेंंगे। राजभवन में रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे आयोजित सादा समारोह में दोनों नेताओं को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। खास बात यह है कि अभी सिर्फ सिंधिया समर्थक सिलावट और राजपूत ही शथथ लेंगे। दोनों के पास वही विभाग रहेेंगे, जो पहले थे। उनका स्टाफ भी अभी उनके पास ही है। मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल की ही लखनऊ से भोपाल आएंगी। इसी दिन दोपहर तीन बजे मध्य प्रदेश के नए मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक भी शपथ लेंगे। वे कल ही लखनऊ लौट जाएंगी। मंत्रिमंडल विस्तार की सूचना कुछ देर पहले ही मंत्रालय से राजभवन भेजी गई है। इसकी पुष्टि राजभवन ने कर दी है। कैबिनेट विस्तार में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मंत्री पद की शपथ लेंगे। अभी भाजपा विधायकों को मंत्री बनाने पर सहमति नहीं बनी है। न ही सिंधिया समर्थक अन्य किसी विधायक को फिलहाल मंत्री बनाया जाएगा। सिंधिया गुट की मांग है कि जो मंत्री हारे हैं, उनकी जगह दूसरे विधायकों को मंत्री बनाया जाए। इसके लिए भाजपा संगठन तैयार नहीं हुआ है। राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भोपाल में चार दिन के प्रवास के बाद गुरुवार को लखनऊ वापस पहुंची थीं। अब वे मंत्रियों और नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाने के लिए रविवार सुबह 11 बजे भोपाल आएंगी। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजभवन में तैयारी हो चुकी है। समारोह का स्वरूप तय किया गया कि शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों की संख्या 150 से ज्यादा नहीं होगी।

    लंबे इंतजार के बाद बन रहे मंत्री
    तुलसी सिलावट और राजपूत लंबे इंतजार के बाद मंत्री बन रहे हैं। उपचुनाव के परिणाम 10 नवंबर को आए थे। इसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन मुख्यमंत्री इन अटकलों का खंडन करते आ रहे थे। सूत्र बताते हैं कि हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल प्रवास पर आए थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री समेत संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान दोनों विधायकों को मंत्री बनाने का फैसला हो गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आनंदीबेन से भी मुलाकात की थी।

    डेढ़ महीने में चार बैठकें
    उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की चार दौर की बैठकें हुई। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति मिली है। इसके बाद आनन-फानन में कार्यक्रम तय किया गया है।

    Share:

    सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए बंगाल में शुरू हुआ कोविड वैक्सीन का ड्राई रन

    Sat Jan 2 , 2021
    कोलकाता । कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की तैयारियां पूरे देश में शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में शनिवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ड्राई रन के माध्यम से तैयारियों को परखा गया है। शनिवार सुबह राजधानी कोलकाता से सटे बिधाननगर म्युनिसिपल कारपोरेशन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved