हर उम्र में ही दांत का दर्द परेशान करता है। कई बार कुछ ठंडा-गर्म खा लेने से तो कभी किसी इंफेक्शन की वजह से लोग दांत दर्द की समस्या से जूझते हैं। दांत दर्द के कारण मसूड़ों में दर्द और सूजन की समस्या भी होने लगती है। कई बार दांत में होने वाले दर्द के कारण खाने में कठिनाई भी होने लगती है।
साथ ही सिर व कान में दर्द की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है। आमतौर पर लोग इससे निजात पाने के लिए दवाइयों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन हर ये उपचार कारगर हो ये जरूरी नहीं है। ऐसे में लोग दांत दर्द से पीछा छुड़ाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से –
1. लहसुन:
लहसुन को उसके स्वास्थ्य गुणों के कारण सुपरफूड माना जाता है। दांत दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी लहसुन का इस्तेमाल कारगर हो सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक लहसुन में मौजूद एलिसिन तत्व में एंटी-वायरल और एंटी-माइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से दांतों में दर्द पैदा करने वाले बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को मारकर यह दातों को कैविटीज और दर्द से बचाते हैं।
2. नमक-पानी से कुल्ला-
नमक पानी का कुल्ला दांत दर्द के लिए सबसे आम घरेलू इलाज है। नमक में मौजूद जीवाणुरोधी तत्व होते हैं जो दांत एवं मसूड़ों को सूजन से बचाते हैं, ऐसे में दांत इंफेक्शन से सुरक्षित रहते हैं। इसके अलावा दांतों में फंसे खाद्य पदार्थ भी कुल्ला करने से निकल जाते हैं।
3. अदरक:
अदरक दांतों में लगे हनिकराक बैक्टीरिया को मारता है। साथ ही यह दांत दर्द को भी खत्म कर देता है। इसके लिए आप अदरक के एक छोटे टुकड़े का पेस्ट बना लें और प्रभावित जगह पर लगाएं।
4. पुदीने की चाय-
दांत दर्द से छुटकारे में पुदीने की चाय भी काफी कारगर साबित होती है। दांतों के बीच में पुदीने के रस को लगाने से भी कुछ समय के लिए आराम मिलता है। शोध के मुताबिक, पुदीने में ऐंटी-बैक्टीरियल एवं ऐंटी-ऑक्सीडेट तत्व मेंथॉल मौजूद होता है जो कि सेंसिटिव हिस्सों को सून्न करने में कारगर होते हैं।
5. टी बैग्स:
चाय पत्ती के बैग्स यानी टी बैग्स के इस्तेमाल से भी दांत का दर्द कम हो सकता है। उसमें मौजूद टैनिन नामक तत्व दर्द से आराम दिलाता है और सूजन को भी कम करता है।
![](https://www.agniban.com/wp-content/uploads/2021/03/wagroup-join-banner.png)