• img-fluid

    गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा… पीएम मोदी और शाह जैसा नेतृत्व कांग्रेस के पास नहीं

  • December 28, 2020

    भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सामना पत्र में लिखे लेख पर कहा कि पीएम मोदीऔर शाह जैसा नेतृत्व कांग्रेस के पास नहीं है। पहले ओबामा की किताब में और अब सामना अखबार में। पहले हम कहते थे अब तो ये सब भी कह रहे हैं। अब तो कांग्रेस के सहयोगी दल कह रहे हैं। राहुल हटते हैं तो सोनिया गांधी, सोनिया गांधी हटती हैं तो राहुल गांधी। उन्होंने कहा कि शोले मूवी के सिक्के की तरह है कांग्रेस। गांधी जी ने भी कहा था – आजादी के बाद कांग्रेस लगातार अप्रासंगिक होती जा रही है। यूथ कांग्रेस के द्वारा निकाली गई किसान स्वाभिमान मार्च पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कानून की प्रतियां उनको दे देंगे। 15 महीने में अगर कुछ किया होता तो चार्टर वालों को टैक्टर पर नहीं आना पड़ता। किसानों से झूठ बोला है और अब घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं। वही कांग्रेस के युवा समागम पर उन्होंने कहा कि जिसका प्रदेशाध्यक्ष 75 साल का हो। वो युवा समागम कर सकते हैं।

    Share:

    अमित शाह ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में किया अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण

    Mon Dec 28 , 2020
    नई दिल्ली । गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की 68वीं जयंती के मौके पर सोमवार को नई दिल्ली स्थित फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में सोमवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा छह फुट लम्बी है और इसका वजन 800 किलो है। इसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved