• img-fluid

    दो दिन बाद शीतलहर चलने के आसार

  • December 27, 2020

    • उत्तरी हवाओं के असर से फिर बढ़ेगी ठिठुरन

    भोपाल। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में मौजूद है। उसकी आवृत्ति अधिक होने से उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड के पहाड़ों पर जबर्दस्त बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौजूदा सिस्टम के असर से फिलहाल तापमान में विशेष अंतर नहीं पड़ेगा, लेकिन लेकिन सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। बुधवार से राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर चलने के साथ पाला पडऩे की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। इस सिस्टम की आवृत्ति अधिक होने से उत्तर भारत के पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी शुरू हो गई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की मौजूदगी के बावजूद हवा का पैटर्न बीच-बीच में उत्तरी हो जाता है। इस वजह से रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष प्रभाव पडऩे की संभावना कम है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढऩे लगेगा। इसके साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी होने लगेगा। इससे राजधानी सहित पूरे प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगेगा। बुधवार से प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में शीतलहर भी चल सकती है। साथ ही कहीं-कहीं पाला पडऩे की भी आशंका है। साहा के मुताबिक 31 दिसंबर तक ठंड के तेवर तीखे बन रह सकते हैं। हालांकि एक और पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान पर बना हुआ है। इसके उत्तर भारत में दाखिल होने पर मौसम में एक बार फिर कुछ बदलाव हो सकता है।
    मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्शियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। इस सिस्टम की आवृति अधिक होने से उत्तर भारत के पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की मौजूदगी के बावजूद हवा का पैटर्न बीच-बीच में उत्तरी होने से दिन और रात के तापमान में अपेक्षाकृत बढ़ोतरी नहीं हो रही है। शनिवार को भी हवा का रुख उत्तरी और उत्तर पूर्वी रहा इससे दिन के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त हुई। पूर्वी हवा के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी होने के आसार है। 28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ आगे बढऩे लगेगा। साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी होने लगेगा। इससे राजधानी सहित पूरे प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगेगा। 29 दिसबंर के बाद प्रदेश में कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है।

    Share:

    प्रतिबंधित डिस्पोजेबल सामग्री से भरे ट्रक को नगर निगम ने किया जब्त, ठोका जुर्माना

    Sun Dec 27 , 2020
    भोपाल। नगर निगम के अमले ने शनिवार को रायसेन रोड पर एक ट्रक पकड़ा, जिसमें प्रतिबंधित डिस्पोजेबल सामग्री भरी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण के लिए घातकडिस्पोजेबल सामग्री भारी तादाद में जबलपुर से भोपाल में विक्रय के लिए लाई जा रही थी। जोन क्रमांक 14 व 15 के अमले ने संयुक्त कार्रवाई करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved