• img-fluid

    वेलिंगटन टेस्ट : पहले दिन न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 294 रन बनाए, हेनरी निकोलस का नाबाद शतक

  • December 11, 2020

    वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर छह विकेट के नुकसान पर 294 रन बना लिए हैं। पहला दिन हेनरी निकोलस के नाम रहा,जिन्होंने शानदार नाबाद शतक लगाते हुए 207 गेंदों पर 117 रन बनाये। उनके साथ काइल जेमिनसन एक रन बनाकर खेल रहे हैं। निकोलस ने अपनी पारी में अभी तक 15 चौके और एक छक्का लगाया है।

    इस मुकाबले में टीम की कप्तानी कर रहे टॉम लाथम (27) ने अपने सलामी जोड़ीदार टॉम ब्लंडल (14) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। शेनन ग्रैबिएल ने ब्लंडल और फिर चेमार होल्डर ने लाथम को आउट किया। तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने आये युवा बल्लेबाज विल यंग ने 43 रन बनाये। उन्हें गैब्रिएल ने आउट किया। यंग के आउट होने से पहले ही कीवी टीम ने अपने अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (9) को भी खो दिया था।

    निकोलस और बीजे वाटलिंग ने फिर 55 रनों की साझेदारी की। वाटलिंग के 30 रनों के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद निकोलस ने डार्ली मिशेल के साथ 83 रन जोड़े। 43 रन बनाने वाले मिशेल 286 के कुल स्कोर पर होल्डर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। विंडीज के लिए गैब्रिएल ने तीन विकेट लिए। चेमार होल्डर ने दो और अल्जारी जोसेफ ने एक विकेट लिया। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    नियंत्रण रेखा पर भारत की जवाबी फायरिंग में 5 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

    Fri Dec 11 , 2020
    जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा रात भर की गई जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हो गए। यह जानकारी सुरक्षा सूत्रों से मिली। सूत्रों ने कहा, “पाकिस्तान ने गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के मनकोट सेक्टर में नागरिकों व […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved