img-fluid

बेन स्टोक्स के पिता गेड स्टोक्स का ब्रेन कैंसर से निधन

  • December 09, 2020

    नई दिल्ली। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता गेड स्टोक्स का मंगलवार को निधन हो गया। वे ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें इस साल की शुरुआत में इस बीमारी का पता चला था और पांच सप्ताह के लिए गंभीर हालत में भी रहे थे।

    गेड स्टोक्स को कुछ हफ्ते पहले जोहानिसबर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया था और वो अपने देश न्यूजीलैंड लौट गए थे। इस बीच कई बार बेन स्टोक्स ने अपने क्रिकेट कार्यक्रम को छोड़कर परिवार के साथ समय बिताया। बीच में वो आईपीएल भी खेलने आए और फिर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी गए। इसी वजह से वो इस समय अपने परिवार के साथ नहीं थे।

    स्टोक्स ने इस साल की शुरुआत में घरेलू सत्र के दौरान टीम के साथ अपने रहने की अवधि में कटौती की थी और अपने पिता के साथ रहने के लिए न्यूजीलैंड गए थे। वह इसी कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13 वें संस्करण में भाग लेने के लिए देर से यूएई भी पहुंचे। ऑलराउंडर हर मैच जीतने वाली पारी को पिता को समर्पित करते थे।

    बेन स्टोक्स की आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने भी गेड स्टोक्स को श्रद्धांजलि दी। रॉयल्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘RIP गेड स्टोक्स। हमारे खास क्रिकेट परिवार का एक दिलचस्प हिस्सा थे वो। बेन हम तुम्हारे साथ हैं। तुम्हे और तुम्हारे परिवार को शक्ति मिले।’ बेन स्टोक्स के पिता एक पूर्व रग्बी खिलाड़ी होने के साथ-साथ कोच भी रहे थे। वो 1982-83 में रग्बी वर्किंगटोन क्लब से जुड़े थे। उनके निधन के बाद क्लब ने भी उनको श्रद्धांजलि दी है।

    Share:

    बुधवार का राशिफल

    Wed Dec 9 , 2020
    युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.32, सूर्यास्त 05.32, ऋतु – शीतअगहन कृष्ण पक्ष नवमी, बुधवार, 09 दिसम्बर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved