• img-fluid

    उत्तर भारत में मौसम में ठिठुरन बढ़ी, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में अगले सप्ताह से बारिश होगी तेज

  • November 28, 2020

    नयी दिल्ली । उत्तर भारत में ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों में शुक्रवार को फिर बर्फबारी हुई और शनिवार सुबह भी मौसम में इतनी अधिक ठिठुरन थी कि लोग थोड़ी देर के लिए भी अपने हाथ गर्म कपड़ों से बाहर निकालने में डर रहे थे । वहीं बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मौसम वैज्ञनिकों ने तमिलनाडु व पुडुचेरी में अगले सप्ताह और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है। तमिलनाडु व पुडुचेरी में भीषण तूफान ‘निवार’ के कारण पहले ही भारी बारिश हुयी है।

    राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी हवा की गति अनुकूल होने की वजह से ‘मध्यम’ श्रेणी में है तथा इसमें और सुधार की संभावना है।

    हिमाचल प्रदेश में कुफरी और कल्पा में ताजा बर्फबारी हुई जबकि केलोंग मे न्यूनतम तापमान शून्य से 9.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। किन्नौर जिले के कल्पा में 17 सेमी और कुफरी में एक सेमी बर्फबारी दर्ज हुई। कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और केंद्रशासित प्रदेश के अनंतनाग जिले का पर्यटन स्थल पहलगाम शुक्रवार को सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

    पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा और दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी बीच राजस्थान में ठंड से राहत मिली है और यहां कल के मुकाबले आकाश साफ था।

    उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हिस्सों के दूरदराज स्थानों पर हल्की बारिश हुई। वहीं पूर्वी क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहा। दक्षिण भारत में क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 30 नवंबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक दिसंबर से और बारिश हो सकती है।

    Share:

    कोरोना संक्रमण से चीन हुआ मजबूत, 2021 में चीन की आर्थिक वृद्धि और अधि‍क मजबूत होगी

    Sat Nov 28 , 2020
    पेइचिंग । साल 2021 में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि का अनुमान 7.5 से 9 प्रतिशत तक लगाया गया है, जो सबसे तेज गति है। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय समूहों ने उम्मीद जतायी है कि अगले साल खपत, विनिर्माण निवेश और लचीले निर्यात से चीन की आर्थिक वृद्धि में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved