• img-fluid

    विश्व का नेतृत्व करने और दुश्मनों को जवाब देने के लिए अमेरिका तैयार : राष्ट्रपति बाइडन

  • November 25, 2020

    वाशिंगटन। अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को अपने प्रशासन के लिए कई अहम नियुक्तियों का एलान करते हुए कहा कि अमेरिका विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने ट्रंप की अमेरिका फ‌र्स्ट नीति को बदलने का संकेत देते हुए कहा कि उनका देश दुश्मनों का सामना करने के लिए तैयार है। 79 वर्षीय बाइडन ने अपने गृहशहर डेलावेयर के विलमिंगटन में मंगलवार को अपने छह शीर्ष अधिकारियों को रूबरू कराया।

    बाइडन ने कहा कि यह दल अपने देश और लोगों को सुरक्षित रखेगा। यह दल उस तथ्य को भी प्रदर्शित करेगा कि अमेरिका दुनिया का नेतृत्व करने के लिए फिर तैयार है।’ इस दौरान बाइडन के साथ नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी मौजूद थीं। वहीं दूसरी ओर डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि वह लड़ाई जारी रखेंगे और जीत हासिल करेंगे। ट्रंप कैंपेन ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगा कई राज्यों में मुकदमे दर्ज कराए हैं जिनमें से कई खारिज भी हो चुके हैं।

    एंटोनी ब्लिंकेन : बाइडन ने ब्लिंकेन को विदेश मंत्री नामित किया है। वह भारत के प्रबल समर्थक माने जाते हैं। एंटोनी बाइडन के काफी करीबी हैं। वह करीब 20 साल से उनके सहायक हैं।

    जॉन कैरी : भावी राष्ट्रपति ने कैरी को जलवायु दूत के तौर पर नामित किया है। कैरी अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हैं। बाइडन ने कहा कि अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते से फिर जुड़ेगा।

    अलेजांद्रो मायोर्कास : बाइडन ने क्यूबा में जन्मे अलेजांद्रो को गृह सुरक्षा मामलों का मंत्री नामित किया है। अलेजांद्रो इस विभाग में बतौर सहायक मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं।

    जैक सुलिवन : बाइडन ने सुलिवन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाने का इरादा जाहिर किया है। वह रणनीतिक मामलों पर पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के सलाहकार रह चुके हैं।

    लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने लिंडा को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत नामित किया है। 35 वर्षीय लिंडा को राजनयिक पदों पर काम करने का अच्छा अनुभव है।

    एवरिल हैंस : बाइडन ने एवरिल को नेशनल इंटेलीजेंस की निदेशक नामित किया है। 51 साल की एवरिल यह पद संभालने वाली पहली महिला होंगी।

    Share:

    सिंगापुर के मंत्री चान चुन सिंग ने कहा, दुनिया से खुद को काटे रखना कोई विकल्प नहीं

    Wed Nov 25 , 2020
    सिंगापुर: सिंगापुर के व्यापार और उद्योग मंत्री चान चुन सिंग ने बुधवार को कहा कि देश को दुनिया से अलग-थलग रखना कोई विकल्प नहीं है और इसलिये जोखिम का प्रबंधन कैसे करना है यह सीखना ज्यादा उत्पादक रुख हो सकता है.ट्रैवल रीवाइव व्यापार शो के दौरान अपने संबोधन में चान ने कहा कि देश को फिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved