• img-fluid

    मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार बनाएगी ‘गौकैबिनेट’, ये पांच विभाग होंगे शामिल

  • November 18, 2020

    भोपाल । मध्यप्रदेश में गौधन संरक्षण और संवर्धन के लिए ‘गौकैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ट्वीट के जरिए इस निर्णय की जानकारी दी। पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग, गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। गौकैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौअभयारण्य, आगरमालवा में आयोजित की जाएगी।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है, ‘प्रदेश में गौधन संरक्षण व संवर्धन के लिए गौकैबिनेट गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौकैबिनेट में शामिल होंगे।’ चौहान ने बताया कि गौकैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौअभयारण्य, आगरमालवा में आयोजित की जाएगी।

    चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट में जानकारी देते हुए लिखा है ‘आज भगवान श्रीव्यंकटेश बालाजी के दर्शन कर प्रभु श्री तिरुपति बालाजी से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। भगवान हम सब को सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि प्रदान करें, प्रदेश खुशहाल हो, यही प्रार्थना है।’

    इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने लव जिहाद पर कानून बनाने का फैसला किया। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा कि जल्द ही हम विधानसभा में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाएंगे। यह गैर-जमानती अपराध होगा और दोषियों को पांच साल तक की सजा का प्रावधान होगा। इससे पहले यूपी और हरियाणा सरकार भी कानून बनाने की बात कह चुकी है।

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा था कि आगामी विधानसभा सत्र में शिवराज सरकार लव जिहाद को लेकर धर्म स्वातंत्र्य कानून के लिए विधेयक पेश किया जाएगा और कानून बन जाने के बाद गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज कर 5 साल तक की कठोर सजा दी जाएगी।

    Share:

    हीरो की पत्नी के कारण तापसी पन्नू को फिल्म से निकाला गया

    Wed Nov 18 , 2020
    मुंबई। तापसी पन्‍नू आज बॉलिवुड की सबसे बिजी ऐक्‍ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में उन्‍होंने उस वक्‍त को याद किया जब उन्‍हें ‘बैड लक चार्म’ बताया जाता था और प्रड्यूसर्स उन्‍हें फिल्‍मों में साइन करने से कतराते थे। एक बातचीत में तापसी ने तमाम चीजों पर बात की। उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें कैसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved