• img-fluid

    कांग्रेस में मौजूद सिंधिया समर्थक अब पार्टी से बाहर होंगे

  • November 12, 2020

    शहर और जिला कांग्रेस कमेटी ने सूची बनाना शुरू की

    इन्दौर। 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद अब कांग्रेस संगठन स्तर पर भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस में मौजूद समर्थकों की छंटनी करने जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी शहर और जिला इकाइयों को सिंधिया समर्थकों की सूची बनाने को कहा है, ताकि इन्हें कांग्रेस से बाहर किया जा सके।
    सिंधिया भले ही भाजपा में शामिल हो गए हैं, मगर आज भी कांग्रेस पार्टी में उनके समर्थकों की बड़ी फौज मौजूद है, जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन नहीं था, मगर उनकी आस्था आज भी कांग्रेस के बजाय सिंधिया के साथ है। इस विधानसभा के उपचुनाव में ऐसे कई सिंधिया समर्थक गुपचुप ढंग से कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते नजर आए। चूंकि अब चुनाव परिणाम कांग्रेस के खिलाफ गया है, लिहाजा अब कांग्रेस संगठन स्तर पर सिंधिया समर्थकों की छंटनी करने जा रही है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी शहर और जिला इकाइयों को निर्देश जारी किया है कि वे सिंधिया समर्थकों की सूची तैयार करें और इसे दीपावली पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी सीपी शेखर को सौंपें। ऊपर से आए आदेश के बाद कांग्रेस में मौजूद सिंधिया समर्थकों की सूची अंदरूरी तौर पर बनना शुरू हो गई है। उपचुनाव के दौरान भी सांवेर में जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर सिंधिया समर्थकों पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई हुई थी। इनमें जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह पारिया को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित किया था। अब बड़े स्तर पर सिंधिया समर्थकों को पार्टी से बाहर करने की तैयारी की जा रही है।

    Share:

    इमली बाजार कलाली के पास शराबी की सिर कुचलकर हत्या

    Thu Nov 12 , 2020
    नहीं हुई पहचान…सीसीटीवी कैमरों में ढूंढ रहे सुराग इंदौर। इमली बाजार कलाली के पास कल देर रात एक युवक की शराब पीने के दौरान हुए विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। आज सुबह उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की पहचान छुपाने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved