• img-fluid

    पुरानी रंजिश के चलते ऑटो चालक पर कातीलाना हमला

  • November 07, 2020

    • पूर्व में दर्ज प्रकरण में राजीनामा करने के लिए धमका रहे थे आरोपी

    भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में पूर्व में दर्ज एक प्रकरण में राजीनामा करने का दबाव बनाने चार बदमाश कल शाम को एक व्यक्ति के पास पहुंचे। जहां बदमाशों ने राजीनामा न करने की हालत ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। फरियादी ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने सरेराम उसे चाकू से गोद डाला। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार चांद पिता अब्दुल शकूर (35) मकान नंबर 144 मजदूर नगर ऑटो चलाता है। उसका विवाद पूर्व में जुबैर व फैजान से हुआ था। इस मामले में भी प्रकरण दर्ज है। आरोपी इसी केस में राजीनामा करने का दबाव बनाने की नियत से कल फरियादी के घर के पास पहुंचे। डेनी पान वाले की दुकान के पास बदमाशों ने फरियादी के भतीजे साजिद को बुलाया। जहां उससे कहा गया कि चाचा को राजीनामा करने के लिए तैयार करो, नहीं तो तुम्हारी और उनकी दोनों की हत्या कर दी जाएगी। इसी बात को लेकर आरोपियों और सजिद के बीच कहासुनी हुई। जिसकी जानकारी चांद को मिली और वह भी मौके पर पहुंच गया। चांद के आते ही जुबैर ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जबकि उसके साथियों ने भी चांद पर करीब आधा दर्जन चाकू के वार किए। बीच बचाव में आए साजिद को भी आरोपियों ने धुन दिया। जिसके बाद वह जान बचाकर मौके से भाग निकला। चांद ने पुलिस को बताया कि भागते समय आरोपियेांने धमकी दी है कि राजीनामा नहीं किया तो साजिद और उसे जान से मार दिया जाएगा।

    Share:

    इस जीत में कुछ तो है !

    Sat Nov 7 , 2020
    – अरविंद कुमार शर्मा अमेरिका और ब्रिटेन में भारतीय मूल के राजनेताओं में प्रायः हमारी रुचि बनी रहती है। यह जाने बिना कि भारत से ऐसे राजनेताओं का कितना लगाव है, हम उनसे नजदीकियां रखने का अहसास करते हैं। अब अमेरिकी उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस को ही लीजिए, वह एनआरसी और धारा 370 जैसे भारतीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved