• img-fluid

    विश्व चैंपियन कोलमैन पर लगा दो साल का प्रतिबंध, टोक्यो ओलंपिक में भी नहीं ले पाएंगे हिस्सा

  • October 28, 2020

    न्यूयॉर्क। पुरुषों के 100 मीटर के विश्व चैंपियन क्रिश्चियन कोलमैन को डोपिंग नियंत्रण नियमों के तीन उल्लंघनों के कारण दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिसके चलते अब वे अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं ले पाएंगे।

    ट्रैक एंड फील्ड की एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट ने कहा कि कोलमैन पर मई 2022 तक प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिससे उन्हें अगले साल टोक्यो ओलंपिक से बाहर होने पर मजबूर होना पड़ेगा।

    कोलमैन को मई में अस्थायी रूप से प्रतियोगिता से निलंबित कर दिया गया था। कुछ हफ्तों के बाद, 2019 में नमूना संग्रह अधिकारियों के साथ उनकी तीन छूटी नियुक्तियों का विवरण सामने आया।

    बता दें कि, एथलीटों को दो साल के प्रतिबंध का सामना करना पड़ता है, अगर उन्होंने 12 महीने की अवधि में तथाकथित नियमों के तीन उल्लंघन किए हों। हालांकि,कोलमैन कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन में अपने प्रतिबंध की अपील कर सकते हैं।

    कोलमैन ने दोहा और कतर में 2019 विश्व चैंपियनशिप में व्यक्तिगत 100 और 4×100 रिले में स्वर्ण पदक जीते थे, जिसके बाद यह माना जा रहा था कि वे टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने के सबसे बड़े दावेदार होंगे।

    इसके अलावा, कोलमैन ने 2017 में लंदन में भी दोनों प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीते थे। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    चीन-अमेरिका की तर्ज पर बनेंगी भारतीय सेनाएं , सीडीएस रावत को सौंपी नई कमांड बनाने की जिम्मेदारी

    Wed Oct 28 , 2020
    नई दिल्ली । अब भारत की तीनों सेनाओं का पुनर्गठन चीन और अमेरिका की तर्ज पर किया जायेगा। दुनिया में बदलते युद्ध के पारंपरिक तौर-तरीके और ‘मॉडर्न वार’ को देखते हुए तीनों सेनाओं को एक करने का फैसला लिया गया है। इन्हीं तीन कमांड्स की अंतरिक्ष से लेकर साइबर स्पेस और जमीनी युद्धों में महत्वपूर्ण […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved