• img-fluid

    कांग्रेस कार्यकर्ता पर छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज

  • October 17, 2020

    • भतीजी ने लगाए अश्लीलता करने के आरोप

    भोपाल। राजधानी में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता और पेट्रोल टैंक संचालक अजीज उर्फ टंकी पर उनकी सगी भतीजी ने छेडख़ानी की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि अजीज ने अपने फार्म पर भतीजी व उसके पति को ठहराया था। देर रात उसने भीतीजी के सामने अश्लील हरकतें की। घटना चार दिन पुरानी बताई जा रही है। मामले की शिकायत पहले भोपाल के महिला थाने में की गई, घटना स्थल सलामतपुर होने के कारण बीती रात वहां एफआईआर दर्ज कर ली गई। हालांकि आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला गांधी नगर की निवासी है। उसके पति धान की फैक्ट्री का संचालन करते हैं। आरोपी शाहजहांनाबाद निवासी अजीज खान उर्फ टंकी कोहेफिजा थाने के सामने पेट्रोल टैंक संचालन करते हैं तथा कांग्रेस के सक्रीय कार्यकर्ता हैं। पूर्व में वह भाजपा के पदाधिकारी रहे हैं। लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया था। महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि अजीज उसके फूफा हैं। फूफ की जमीन को उनके पति ने लीज पर ले रखा है। जिसमें उनकी धान कटाई की एक मशीन लगी है। उक्त मशीन को हाल ही में लिया गया था। जिसे देखने के लिए वह बीती 11 अक्टूबर को पति के साथ में सलामतपुर स्थित जमीन पर गई थीं। वहीं जमीन पर अजीज टंकी का फार्म बना है। लौटते समय रात अधिक हो चुकी थी। 11 तारीख को अजीजा फार्म पर ही थे। उन्होंने पति-पत्नी को वहीं रुकने के लिए कहा। देर रात महिला वाशरूम गई। उसका आरोप है कि बाहर आकर देखा तो आरोपी नग्न अस्था में खड़े थे। उसके साथ झूमाझटकी की गई, विरोध में महिला ने शोर मचाया तो उसका पति मदद के लिए आया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे रखी थी। जिस कारण महिला ने तत्काल प्रकरण दर्ज नहीं कराया। भोपाल आने के बाद उन्होंने अगले दिन शिकायती आवेदन महिला थाने में दिया था। वहीं अजीज खान का कहना है कि उन पर लगे आरोप निराधार हैं। वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं और रात घर के अलावा कहीं नहीं रुकते। महिला के पति और उनके बीच बीते कई दिनों से जमीन के रेंट को लेकर मनमुटाव चल रहा था। दोषभावना पूर्ण प्रकरण दर्ज कराया गया है।

    Share:

    राज्यसभा की घटना- विपक्ष की खोटी चाल

    Sat Oct 17 , 2020
    – रामबहादुर राय कोरोना काल में टेक्नोलॉजी के किसी भी प्लेटफार्म से अगर आपको संवाद करना है तो दो शब्दों से बच नहीं सकते, म्युट और अनम्युट। डिक्शनरी में म्युट शब्द अब तक गूंगा के लिए दर्ज है। उसके विलोम का अर्थ बताने की जरूरत नहीं है। जाने-माने वकील और राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved