• img-fluid

    तब इमरती के विभाग से भी विधायकों को जाता था पैसा!

  • October 16, 2020

    • महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रहते चुप क्यों थीं मंत्री

    ग्वालियर। भाजपा प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री एवं डबरा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले आरोप लगाए हैं कि कमलनाथ उन विधायकों को पांच-पांच लाख रुपए महीना देते थे, जो मंत्री नहीं बन पाए थे। इमरती के इन आरोपों से सियासत गर्मा गई है। वहीं उनके महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया है। क्योंकि सवाल उठ रहे हैं कि इमरती जब कमलनाथ सरकार में मंत्री थीं, तब उन्होंने मुंह क्यों नहीं खोला था। अब उपचुचनाव वे जनता के बीच कमलनाथ सरकार गिराने को लेकर सफाई देती फिर रही हैं। इमरती के बयान से महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। तब क्या उनके विभाग से पैसा विधायकों तक पैसा पहुंचाया जाता था। फिर इमरती को कैसे पता कि कमलनाथ विधायकों को पांच-पांच लाख रुपए महीना देते थे। हालांकि इमरती ने अभी इस संबंध में कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। न ही वे इस सवाल का जवाब दे रही हैं। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस सरकार में जब इमरती देवी महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री थी, तब उनके पास भी कुछ विधायकों के काम करने की जिम्मेदारी थी। इमरती ने पांच-पांच लाख रुपए विधायकों को देने का आरोप लगा दिया है , लेकिन उन्हें यह भी उजागर करना चाहिए कि उन्होंने अपने विभाग से किन-किन विधायकों को उपकृत किया था। क्योंकि कमलनाथ सरकार के समय ऐसी चर्चा थी कि मंत्रियों को कुछ विधायकों को साधने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन विधायकों के द्वारा लाए गए कामों को मंत्री प्राथमिकता के साथ करेंगे। जिनमें तबादले भी शामिल थे।

    नरोत्तम की शरण में पहुंची इमरती
    प्रदेश के गृह मंत्री मप्र भाजपा के कद्दारवर नेता है। उनकी अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ हैं। दतिया विधानसभा सीट से पहले नरोत्तम डबरा से चुनाव लड़ते थे। 2008 में डबरा सीट आरक्षित होने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने दतिया सीट से चुनाव लड़ा। तब से वे वहीं से चुनाव जीतकर आ रहे हैं। इसके बावजूद उनकी डबरा सीट पर मजबूत पकड़ है। डबरा उनका गृह नगर है। डबरा छोडऩे के बाद इमरती देवी कांग्रेस से लगातार तीन बार विधायक चुनी गर्ईं। अब वे भाजपा में है। अब इमरती देवी अपनी जीत के लिए पूरी तरह से नरोत्तम के भरोसे हैं। क्योंकि भाजपा में डबरा सीट पर सबसे ज्यादा पकड़ नरोत्तम की ही हैं।

    इमरती को फाइल देखकर नींद आती थी
    इमरती देवी कमलनाथ सरकार में पहली बार मंत्री बनी थीं। उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग मिला था। शुरू में इमरती देवी ने बयान दिया था कि फाइलें इतनी मोदी आती हैं कि उन्हें देखकर नींद आती है। इमरती का यह बयान काफी चर्चा में रहा था।

    Share:

    अब सब कुछ नॉर्मल पांडाल सजाओ, रैलियों में भीड़ जुटाओ

    Fri Oct 16 , 2020
    धार्मिक स्थलों पर नहीं लगेंगे मेले देर रात तक खुलेंगे बाजार भोपाल। प्रदेश में जारी उपचुनाव के बीच राज्य सरकार ने राजनीतिक रैलियां, धार्मिक स्थल एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए तय शर्ताे में ढील दे दी है। जिसके तहत अब रैलियों में कितनी भी भीड़ जुटाई जा सकती है। शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved