• img-fluid

    दमोह : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

  • October 16, 2020
    दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले एक 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ में जुटी है। वहीं, दो आरोपित अभी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
     
    हिडोरिया थाना पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को बीते सोमवार को तीन युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ जबलपुर ले गए, जहां गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपितों ने उसे रात में कमरे में बंधक बनाकर रखा। मंगलवार सुबह आरोपित किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए दमोह नाका स्थित क्षेत्रीय बस स्टैंड में छोडक़र भाग गए। नाबालिग ने बस स्टैंड पर एक ऑटो चालक ले फोन मांगकर अपनी बड़ी बहन को सूचना दी। इसके बाद बड़ी बहन उसे अपने घर ले गई और बुधवार को उन्होंने गोहलपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
     
    वहीं, किशोरी के लापता होने पर उसके परिजनों ने दमोह में अपहरण का मामला दर्ज कराया। गोहलपुर टीआई आरके गौतम ने दमोह पुलिस को फोनकर मामले की जानकारी दी और दमोह पुलिस को जबलपुर बुलाया।  बुधवार रात दमोह पुलिस शहर पहुंची और किशोरी के बयान लेकर आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। हिडोरिया पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम इरफान है। वहीं, दो आरोपित हुच्ची और आमिल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

    Share:

    मुख्यमंत्री ने उज्जैन की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

    Fri Oct 16 , 2020
    भोपाल। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में बीते दो दिन में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे जिम्मेदार लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। नशे के सौदागरों को मध्यप्रदेश की धरती […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved