• img-fluid

    कांग्रेस की हर ‘लूज बॉल’ पर शिवराज का ‘छक्का’

  • October 13, 2020

    • भाजपा ने उपचुनाव में हर आरोप को भुनाया

    रामेश्वर धाकड़, भोपाल
    प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में दोनों दलों के नेता ताबड़तोड़ प्रचार कर रह हैं। एक-दूसरे दल पर आरोप-प्रत्यारोप अब व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंच गया हैं। कांग्रेस ने पहले सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को निशाना बनाया था, लेकिन उपचुनाव की घोषणा होते ही कांगे्रस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर व्यक्तिगत हमले शुरू कर दिए हैं। शिवराज ने कांग्रेस के हर हमले और आरोप का सधी हुई भाषा में जवाब दिया है। जिसके बाद से कांगे्रस के नेता बैकपुट पर आते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उपचुनाव में नेताओं के बयानों में भाषा की गिरावट आई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ताबड़तोड़ सभाए कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित कर रहे हंैं। अब पूरी कांग्रेस शिवराज पर हमला बोल रही हैं। चुनावी सभा में नेताओं के भाषण मर्यादित भी हो रहे हैं। फिलहाल उपचुनाव में शिवराज और कमलनाथ आमने-सामने आ गए हैं। शिवराज ने कांगे्रस के आरोप आरोप को भुनाने की कोशिश की है।

    • घुटनाटेक: पिछले हफ्ते शिवराज सिंह चौहान ने सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करने से पहले मंच पर घुटने टेककर जनता को प्रणाम किया था। जनता के सामने घुटने टेकने को लेकर कांग्रेस ने शिवराज को जमकर ट्रोल किया था। शिवराज ने कांगे्रस को इस मामले में करारा जवाब दिया है। कांग्रेस ने शिवराज को घोषणावीर, गरीब किसान, भूखा और जेब में नारियल रखकर चलने वाला कहा। शिवराज के पलटवार के बाद पूरी कांगे्रस बैकपुट पर है।
    • घोषणावीर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के बीच जाते हैं तो जनता से पूछकर उनकी मांग पर घोषणा करते हैं। जनता की उनसे अपेक्षा रहती है कि मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज कोई बड़ी घोषणा जरूरी करेंगे। चुनाव की आचार संहिता से पहले भी शिवराज ने चुनाव क्षेत्रों में गए, जहां जनता की मांग पर उन्होंने घोषणाएं की। जिसको लेकर कांग्रेस ने उन पर घोषणावीर होने को लेकर बयानबाजी की। कांग्रेसियों की तरह जनता के साथ धोखा नहीं करते।
    • नारियल: शिवराज ने कई योजनाओं को फिर से शुरू किया। इसके लिए बड़े-बड़े आयेाजन किए। वीडियो कॉफ्रेेंस के जरिए लोगों को जोड़ा। जिलों के प्रवास के दौरान शिलान्यास एवं लोकार्पण किए। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री चुटकी लेे रहे हैं कि वे जेब में नारियल रखकर चलते हैं और कहीं भी फोड़ देते हैं। शिवराज ने इसके ेजवाब में कहा कि नारियल हमारी संस्कृति में है। संस्कार में है। हर शुभ कार्य से पहले नारियल पूजा की संस्कृति हैं।
    • भूखा- गरीब: मप्र किसान कांग्रेस के अध्यक्ष एक चुनावी सभा में कहा कि कमलनाथ देश में दूसरे नंबर के उद्योगपति हैं। जबकि शिवराज भूखे-गरीब किसान के बेटे हैं। उनके पास 5 बीघा जमीन थी, आज सैंकड़ों बीघा जमीन हैं। शिवराज ने कांगे्रस के आरोपों पर इस तरह जवाब दिया कि वे किसानों के लिए भूखे और गरीब ही रहना चाहते हैं। तभी उनकी समस्या को अच्छी तरह से समझ सकते हैं। कांग्रेस के कितने नेता किसानों के बीच जाते हैं। उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान गरीब किसान के घर पैदा हुए। वे खुद बताते हंैं कि उन्होंने हल चलाया है और डोर चराए हैं। इसलिए आज मुख्यमंत्री के रूप में वे किसानों से उनकी हर समस्या से परिचित हैं। देश में सरकारें हर वर्ग को योजनाओं के जरिए पैसा बांटती हैं, लेकिन शिवराज ने मप्र के मुख्यमंत्री के रूप में किसानों को सबसे ज्यादा पैसा बांटा। किसान प्राथमिकता मे रहा है।

    Share:

    UP: भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने महिला ने किया आत्मदाह

    Tue Oct 13 , 2020
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय के गेट पर मंगलवार को एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह (Suicide) का प्रयास किया। महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद मीडियाकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। महिला को सिविल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved