• img-fluid

    पंत ने अपने बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है : लारा

  • October 09, 2020

    मुंबई। वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने अपने बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है और अब वह ऑफ साइड पर भी अच्छे शॉट लगा रहे हैं। 23 वर्षीय पंत को लेग साइड पर खेलने के लिए जाना जाता है। पंत ने अतीत में ज्यादातर रन लेग साइड से ही बनाये हैं।

    लारा के मुताबिक, पंत ने अब अपने स्कोरिंग जोन बदल दिए हैं और वह अब ऑफ साइड में भी अच्छा स्कोर कर रहे हैं। एक खेल चैनल के शो ‘क्रिकेट लाइव’ में लारा ने कहा, “मुझे लगता है कि पंत दिल्ली कैपिटल्स के एक महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने अपने खेल में भी काफी सुधार किया है। मैं उनकी बल्लेबाजी और उस विभाग में किए गए सुधारों के बारे में बात कर रहा हूं। जिस चीज पर तुरंत ध्यान दिया जा सकता है, वह है लेग-साइड के अलावा ऑफ साइड पर भी स्कोर करना। पंत अब लेग साइड के साथ-साथ ऑफ साइड पर भी शॉट खेल रहे हैं। उन्होंने अपने ऑफ-साइड के खेल को बेहतर बनाने पर काम किया है।”

    पंत आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह मैदान के सभी हिस्सों में अब रन बना सकता है। आईपीएल के पांच मैचों में उन्होंने 42.75 की औसत से 171 रन बनाये हैं।

    लारा ने कहा,”पंत की बल्लेबाजी में आये परिवर्तन को देखिए। अब वह मैदान के सभी हिस्सों में रन बनाने की क्षमता रखते हैं। उनके स्कोरिंग चार्ट प्रभावशाली दिख रहे हैं, जो गेंदबाजों के लिए अधिक चिंता की बात है। वह अब बहुत अच्छी तरह से संतुलित है और एक्स्ट्रा कवर, ओवर प्वाइंट, पॉइंट के सामने आदि प्रमुख क्षेत्रों में स्कोर करना चाहते हैं। अब वह किसी एक क्षेत्र में स्कोरिंग के आदी नहीं है। मुझे विश्वास है कि वह बहुत लंबा रास्ता तय करेंगे।”

    श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंकतालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने अगले मुकाबले में आज शाम राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी।(एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    विरोधियों की सरकार बनने पर दलित उत्पीड़न की घटनाओं में होता है इजाफा : मायावती

    Fri Oct 9 , 2020
    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों की सरकारों में दलित समाज के लोगों के उत्पीड़न की घटनाओं में तेजी आने का आरोप लगाया है। पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा ऐंड कम्‍पनी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved