• img-fluid

    हाथरस घटना पर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह

  • October 05, 2020

    सीकर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित बालिका के साथ हुए बलात्कार की घटना को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने मौन सत्यग्रह कर विरोध जताया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और जिला प्रभारी एवं अयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग के नेतृत्व में स्थानीय अम्बेडकर सर्किल पर कांग्रेसजन सुबह 11 बजे से दो घण्टे तक मौन सत्यग्रह पर बैठे। प्रदर्शन में पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री सुभाष महरिया, खण्डेला विधायक महादेव सिंह, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, नगर परिषद सीकर सभापति जीवन खा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीएस जाट, सुभाष मील, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी, गोविंद पटेल, नगरपालिका रामगढ शेखावाटी के अध्यक्ष मुज्जमिल भाटी, नगर परिषद सीकर पार्षद अबरार रंगरेज व पार्षद आबिद जाटू सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।

    Share:

    नरसिंहपुर में किशोरी ने भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

    Mon Oct 5 , 2020
    कोतवाली थाने में पीडि़ता के भाई व मां पर मामला दर्ज भोपाल। नरसिंहपुर में एक किशोरी ने अपने सगे भाई पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी ने अपनी मां पर भी बदनामी का भय दिखाकर रिपोर्ट दर्ज कराने से रोकने का आरोप लगाया है। शिकायत पर कोतवाली […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved