• img-fluid

    बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या पर विजयवर्गीय ने भरी हुंकार : 2021 में बनेगी भाजपा सरकार

  • October 05, 2020

    कोलकता। भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से शरीर के किसी भाग में फुंशी-फोड़ा हो जाता है, तो पूरे शरीर को कष्ट देता है। उसी तरह से बंगाल देश की प्रगति में फोड़ा है। इसे ठीक करने की जिम्मेदारी भाजपा के हर कार्यकर्ता की है।

    विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, लेकिन हम हिंसा नहीं करेंगे। हम भी हिंसा का जवाब दे सकते हैं। हम हिंसा की राजनीति नहीं करेंगे। भाजपा बलिदानियों का दल है, लेकिन वे मार रहे हैं, हम देख रहे हैं, पर चुप नहीं बैठे हैं, जो इस षड़यंत्र में शामिल हैं, एक भी नहीं बचेगा। जैसे चीता झपटा मारने के पहले पीछे खिसकता है उसी तरह हम अवसर की तलाश में हैं। बंगाल में 2021 में भाजपा की सरकार बनायेंगे। जब तक तृणमूल कांग्रेस में थे, साधु थे, लेकिन तृणमूल छोड़ते ही मुकुल दा पर 50 केस हो गये। मेरे ऊपर भी लगभग 20 केस हो गये। यहां विरोधी कार्यकर्ता को प्रताड़ित किया जा रहा है। फांसी पर लटका दिया जाता है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए देश पहले है, पार्टी बाद में। इस देश में एक राजनीति करने वाले लोग कुर्सी के बारे में सोचते हैं, देश के बारे में नहीं सोचते। वह तुष्टिकरण व वोटबैंक की राजनीति करते हैं। उन्हें देश की चिंता नहीं। भाजपा ने कुर्सी के लिए कभी राजनीति नहीं की है। राम मंदिर बनाने के लिए चार-चार मुख्यमंत्री की सरकार को भंग कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि हम बंगाल में इसलिए राजनीति नहीं कर रहे कि मुकुल दा, दिलीप दा या कोई और मुख्यमंत्री बने, राजनीति इसलिए कर रहे हैं कि बंगाल के अंदर तुष्टिकरण की नीति के कारण घुसपैठिये घुसकर इस प्रदेश के संस्कार व संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। राजनीतिक दल प्रश्रय दे रहे हैं। दुर्गा पूजा बंगाल की पहचान है, लेकिन मुहर्रम के कारण विसर्जन की अनुमति नहीं दी जाती है। मुख्यमंत्री घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। उन्हें प्रदेश के संस्कार व संस्कृति की चिंता नहीं। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    आर्मीनिया के साथ संघर्ष में अजरबैजान के शहर को निशाना बनाया

    Mon Oct 5 , 2020
    बाकू । अलगाववादी क्षेत्र नागोरनो-काराबाख को लेकर आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच लड़ाई अब भी जारी है और इसकी चपेट में अजरबैजान का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी आ गया है। अजरबैजान के अधिकारियों ने कहा कि आर्मीनिया के बलों ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर गांजा पर हमला किया है। अजरबैजान के राष्ट्रपति […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved