• img-fluid

    पर्यावरण संतुलन के लिए पशुओं का अस्तित्व भी महत्वपूर्ण : शिवराज

  • October 03, 2020
    भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्‍व पशु दिवस के अवसर पर कहा है कि यह पृथ्वी सभी के लिए है। केवल मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षी, पेड़-पौधों से पृथ्वी की समग्रता पूर्ण होती है। पर्यावरण संतुलन के लिए भी पशुओं का अस्तित्व महत्वपूर्ण है।
     
    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि राज्य शासन पशुओं के कल्याण और संरक्षण की दिशा में निरंतर सक्रिय है। पशुपालन विभाग द्वारा संचालित पशु चिकित्सालयों में सुविधाओं का विस्तार और वन विभाग द्वारा कठिन परिस्थितियों में पशुओं की देखभाल तथा उनके उपचार के लिए किए जा रहे प्रयास इसके प्रतीक हैं। स्वयंसेवी संस्थाएं भी पशुओं की देखभाल में सक्रिय हैं। 
     
    उन्‍होंने कहा कि पशुओं के प्रति संवदेनशीलता, सहानुभूति और सहृदयता आवश्यक है। राज्य शासन द्वारा इस दिशा में जागरूकता के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 4 अक्टूबर को विश्‍व पशु दिवस मनाया जाता है।

    Share:

    पांच अक्टूबर के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं बिजली कर्मी

    Sat Oct 3 , 2020
    भोपाल । बिजली वितरण कंपनी के निजीकरण को लेकर प्रदेश के सभी पांच कर्मचारी संगठन अब आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। इसके लिए उन्होंने संयुक्त मोर्चा बनाने के बाद सरकार को चेतावनी दे दी है कि वह पांच अक्टूबर तक सांकेतिक रूप से हड़ताल करेंगे और इसके बाद भी उनकी मांग […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved