• img-fluid

    भारत बंदः कृषि बिल के खिलाफ सड़कों-पटरियों पर किसान

  • September 25, 2020


    नई दिल्ली |किसानों को लेकर मोदी सरकार द्वारा लाए गए बिल पर संग्राम जारी है। भारतीय किसान यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम करने का एलान किया है। इसमें 31 संगठन शामिल हो रहे हैं। किसान संगठनों को कांग्रेस, RJD, समाजवादी पार्टी, अकाली दल, AAP, TMC समेत कई पार्टियों का साथ भी मिला है। इससे पहले पंजाब में तीन दिवसीय रेल रोको अभियान की गुरुवार से शुरुआत हो गई है। किसान रेलवे ट्रैक पर डटे हुए हैं और बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

    बिहार के कैमूर में जन अधिकार पार्टी का प्रदर्शन
    बिहार के कैमूर में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। कार्यकर्ताओं ने भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को जाम किया। आरपीएफ और जीआरपी के समझाने के बाद कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक छोड़ फिर एनएच-2 पर पहुंचे और जाम लगा दिया। कृषि बिल को किसान विरोधी बताते हुए कार्यकर्ता भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

    PM मोदी ने शेयर किया नरेंद्र तोमर का इंटरव्यू
    किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का एक वीडियो शेयर किया है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए, इसके बाद भी हाल ही में संसद में पारित कृषि विधेयक उनके लिए क्यों जरूरी हो गए थे। इस बारे में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने विस्तार से बताया है। इसे हर किसी को जरूर देखना और सुनना चाहिए।

    भारत बंद के कारण दिल्ली-चंडीगढ़ बस सेवा बंद
    भारत बंद के चलते दिल्ली-चंडीगढ़ बस सेवा को बंद कर दिया गया है। किसानों के विरोध के चलते ट्रेन के पहिये भी थमे हैं। किसान मूवमेंट को लेकर अंबाला जिला प्रशासन चौकन्ना है और 5 बटालियन पुलिस को लगाया गया है। साथ ही रेलवे ट्रेक और स्टेशन की सुरक्षा में जीआरपी व आरपीएफ भी चौकस है। जिला प्रशासन ने प्रदर्शन की वीडियोग्राफी कराने की तैयारी की है।

    बिहार के हाजीपुर में प्रदर्शन, गांधी सेतु के पास लगाया जाम
    कृषि बिल के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का सबसे खास असर हाजीपुर में देखने को मिल रहा है। गांधी सेतु के निकट NH 19 पर जाम लगाया गया है। सुबह से ही पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी के समर्थक सड़क पर डटे हैं। बंद समर्थकों ने NH 19 को बंद करा दिया है। सड़कों पर टायर जला कर नारेबाजी की जा रही है.।

    पंजाब में रेलवे ट्रैक पर डटे हैं किसान
    पंजाब के अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष समिति का रेल रोको अभियान जारी है। किसान पूरी रात रेलवे ट्रैक पर ही डटे रहे और कृषि बिल का विरोध करते रहे। किसानों का कहना है कि हम 26 सितंबर तक रेल रोको अभियान चलाएंगे, उसके बाद भी अगर सरकार बिल वापस नहीं लेती है तो हम आगे की रणनीति बनाएंगे।

    क्या है किसानों की चिंता
    किसानों की असली चिंता MSP को लेकर है। कृषि मंडियों को लेकर है. उन्हें डर है कि नए बिल के प्रावधानों की वजह से कृषि क्षेत्र पूंजीपतियों और कॉर्पोरेट घरानों के हाथों में चला जाएगा। कुछ संगठन और सियासी दल चाहते हैं कि MSP को बिल का हिस्सा बनाया जाए ताकि अनाज की खरीदारी न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे ना हो। जबकि सरकार साफ-साफ कह चुकी है कि MSP और मंडी व्यवस्था पहले की तरह ही जारी रहेगी।

    इन दोनों बिल के कारण बवाल
    संसद के दोनों सदनों ने जिन दो विधेयकों पर मुहर लगाई है, उनमें पहला कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020 और दूसरा कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 शामिल हैं। इन्हीं दोनों बिल को लेकर किसान सड़क पर हैं।

    किसानों के साथ विपक्ष का भी प्रदर्शन
    किसानों ने आज कृषि बिल के विरोध में देशव्यापी बंद बुलाया है। इसमें भारतीय किसान यूनियन समेत 31 संगठन शामिल हो रहे हैं। किसान संगठनों को कांग्रेस, RJD, समाजवादी पार्टी, अकाली दल, AAP, TMC समेत कई पार्टियों का साथ भी मिला है। अलग-अलग पार्टियां भी जगह-जगह प्रदर्शन करेंगी।

     

    Share:

    DRUGS CASE : रणवीर सिंह ने माँगा NCB से दीपिका के साथ रहने की इजाज़त, NCB ने दिया जवाब

    Fri Sep 25 , 2020
    मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने, रिया चक्रवर्ती और अन्य लोगों द्वारा बॉलीवुड के बड़े नाम सामने आने के बाद NCB के रडार पर अब कई सेलेब्स हैं। सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण को एनसीबी समन भेज चुकी है। आज यानी 25 सिंतबर और 26 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved