• img-fluid

    भाजपा का तीन दिवसीय महासंपर्क अभियान 25 से

  • September 21, 2020

    भोपाल। उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा 25 सितंबर से महासंपर्क अभियान शुरू करेगी। इस संदर्भ में बमोरी में तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक को उपचुनाव प्रबंध समिति के सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष भोपाल विकास विरानी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एकात्मक मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से 27 सितंबर तक सभी उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में महासंपर्क अभियान किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत मतदाताओं के निवास पर भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा।

    महासंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पंपलेट वितरित किए जाएंगे। बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, मंत्रीगण, विधायकगण, चुनाव प्रभारी, संचालक, कोर ग्रुप, प्रबंध समिति, विधानसभा में निवासरत राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, पदाधिकारी गण, मोर्चे के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, सहित समस्त प्रमुख पदाधिकारी निर्धारित बूथों पर महा संपर्क अभियान में घर-घर संपर्क के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। आगामी 25 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का बमोरी गुना प्रवास होना है। बैठक में आवश्यक तैयारियों की विस्तृत चर्चा कर कार्य योजना तैयार की गई। बमोरी विधानसभा बैठक को प्रबंध समिति के सदस्य विकास वीरानी, जिला अध्यक्ष गुना गजेंद्र सिंह सिकरवार, चुनाव संचालक हरि सिंह यादव ने संबोधित किया एवं संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व विधायक ममता मीणा, पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य और जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक, वरिष्ठ नेता सूर्य प्रकाश तिवारी, भूपेंद्र रघुवंशी, रमेश मालवीय, गिरिराज भार्गव, श्रवण धाकड़, मीडिया प्रभारी रमाकांत चोबे की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक के समापन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के पिताजी के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    Share:

    प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दी सड़कों व पुलों की सौगात

    Mon Sep 21 , 2020
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बिहार में 14 हजार 258 करोड़ रुपये की 9 राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ ही राज्य में ऑप्टिकल फाइबर केबल इंटरनेट सेवा का भी उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से राज्य में तेज विकास और बेहतर संपर्क का रास्ता साफ हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved