• img-fluid

    हर विपदा से बचाने में सक्षम हैं महिलाएं: शिवराज

  • September 21, 2020

    भोपाल। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि बहन-बेटियों को समाज में बराबरी का स्थान दिलाने के लिये राज्य सरकार हर पहलू पर कार्य कर रही हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरूआत हो या स्कूलों में पढ़ाई के लिये दी जाने वाली सुविधाएं, लक्ष्य यही है कि महिलाओं को बराबरी का स्थान मिलें। आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्व-सहायता समूहों से महिलाओं को जोड़ा गया है, यह पहल एकता में शक्ति के सिद्धांत पर की गई। महिलाएं हर विपदा से बचाने में सक्षम हैं। मुख्यमंत्री ने एकता में बल पर एक प्रेरक प्रसंग भी समूह की महिलाओं को सुनाते हुए कहा कि हमारी परंपरा में बहन-बेटी का सम्मान सर्वोपरि है। धार्मिक मान्यता में भी महिलाओं को सर्व शक्तिमान माना गया। प्रदेश की महिलाओं ने कोरोना काल में यह सिद्ध करके दिखा दिया कि वे हर विपदा से बचाने में सक्षम हैं। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए मास्क और पीपीई किट ने आम लोगों और सरकार की बहुत सहायता की। समूहों द्वारा तैयार सामग्री स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल स्टोर्स और अस्पतालों द्वारा खरीदी गई।

    Share:

    राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ पर हाईकोर्ट सख्त

    Mon Sep 21 , 2020
    भोपाल। कोविड-19 के दौरान ग्वालियर-चंबल में राजनीतिक आयोजनों में हजारों की संख्या में भीड़ उमडऩे पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने अपने आदेश में कहा- कानून का सम्मान व पालन हर किसी को करना चाहिए, चाहे वह आम आदमी हो या राजनीतिक व्यक्ति या फिर राज्य का मुखिया। आप […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved