• img-fluid

    धोनी के नए लुक पर पत्नी साक्षी ने दिया मजेदार रिएक्शन

  • September 20, 2020

    IPL 2020: सिंघम’ बनकर 437 दिनों बाद मैदान पर उतरे एमएस धोनी
    नई दिल्ली।आईपीएल 2020 का आगाज हो चुका है। एमएस धोनी की चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस को ओपनिंग मैच में 5 विकेट से शिकस्‍त देकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया। यह मैच धोनी के लिए बेहद खास था। क्योंकि एमएस धोनी पूरे 437 दिन बाद क्रिकेट मैदान पर उतरे थे। हालांकि जब धोनी टॉस के लिए मैदान पर उतरे तो उनका लुक वायरल हो गया।
    उनका लुक साउथ इंडियन फिल्‍म के सुपर स्‍टार सूर्या के फिल्‍म सिंघम वाले लुक से काफी मिलता जुलता नजर आया। धोनी ने अलग स्टाइल में अपनी दाढ़ी-मूंछ रखी थी। कुछ फैंस ने कहा कि सिंघम की वापसी हो चुकी है। वहीं कुछ फैंस का मानना है कि लड़कों को नया बीयर्ड गोल मिल गया। कल से लोग सैलून पर कहेंगे कि भैया धोनी जैसा बीयर्ड सेट कर दो।

    वहीं धोनी के नए लुक पर उनकी पत्‍नी साक्षी का भी मजेदार कमेंट आया। साक्षी ने अपने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर धोनी के नए लुक की फोटो शेयर करके कहा कि कितना हैंडसम है।

    Share:

    रोहित शर्मा, सौरभ तिवारी, पीयूष चावला की तोंद पर क्या रहे लोगों के रिएक्शन

    Sun Sep 20 , 2020
    यूएई। आईपीएल का आगाज शनिवार (19 सितंबर) को विस्फोटक अंदाज में हो गया। पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी। इस मैच में अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, लुंगी एंगिडी, सैम करन और सौरभ तिवारी अपने प्रदर्शन के कारण चर्चा में आए। वहीं, रोहित शर्मा और पीयूष चावला के साथ कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved