img-fluid

इतना ही खाए नमक, वज़न नहीं बढ़ेगा

  • September 17, 2020

    हम सभी जानते हैं कि नमक में पाए जाने वाला एक मुख्य कंपोनेंट है सोडियम। हर रोज हम सोडियम का सेवन करते हैं। सोडियम खून में इलेक्ट्रोलाइट की सांद्रता को कम करता है और प्यास को बढ़ाता है। किडनी हमारे शरीर में पानी को जमा करती है और इलेक्ट्रोलाइट की सांद्रता को बैलेंस करती है। यह खून में पानी की सांद्रता को भी बढ़ाता है जिससे शरीर के ऊतकों में सूजन आ जाती है और एडिमा नामक बीमारी हो जाती है।

    फास्ट फूड, जंक और पैकेज्ड फूड में अधिक मात्रा में नमक होता है। इनका अधिक सेवन करने से वजन बढ़ना स्वाभाविक है। इन खाद्य पदार्थों में अधिक डायटरी फैट के साथ ही अधिक कैलोरी भी होती है। वजन को नियंत्रित रखने के लिए फल, लीन प्रोटीन, होल ग्रेन और कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट लेना चाहिए। इनमें कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है।

    एक दिन में कितना सोडियम खाना चाहिए?
    अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन करने से वजन बढ़ने और शरीर में वाटर रिटेंशन की समस्या होती है। एक दिन में 2300 mg से कम मात्रा में सोडियम का सेवन करना चाहिए। कुछ लोगों को सोडियम सेंसिटिविटी की समस्या होती है। इस स्थिति में प्रतिदिन 1500 mg से कम सोडियम लेना चाहिए। सोडियम के कारण वाटर रिटेंशन और वजन बढ़ने के अलावा उच्च रक्तचाप की समस्या भी हो सकती है।

    सोडियम एक इलेक्ट्रोलाइट है। शरीर की कोशिकाएं इसके द्वारा इलेक्ट्रिसिटी कंडक्ट करती हैं। कंकाल की मांसपेशियों की कोशिकाओं और हृदय का कार्य सोडियम पर निर्भर करता है। लेकिन अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन करने से शरीर में पानी जमा होने लगता है जिसके कारण यह सही तरीके से काम नहीं कर पाता है।

    Share:

    आचार्यश्री दौलतसागर सूरीश्वरजी के शताब्दी पर धार्मिक आयोजन हुए

    Thu Sep 17 , 2020
    महिदपुर। जैन श्वेताम्बर तपागच्छ श्रीसंघ द्वारा सागर समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यश्री दौलतसागर सूरीश्वर महाराजा के शताब्दी महोत्सव पूर्ण होने पर गुरुदेव के जन्म महोत्सव निमित्त मंगलमय कार्यक्रम आयोजित हुए। बुधवार को सुबह 8 बजे स्नात्र महोत्सव का आयोजन आदिनाथ स्नात्र मण्डल द्वारा श्री चिंतामणि पाश्र्वनाथ मंदिर में हुआ जिसके लाभार्थी देवेन्द्रकुमार माणकलाल नवलखा परिवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved