• img-fluid

    रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने बेटे-बहू की प्रताडऩा से तंग आकर दी थी जान

  • September 15, 2020

    भोपाल। नारियल खेड़ा में रहने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने अपने बेटे-बहू से परेशान होकर फ ांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। सुसाइड नोट में मृतक ने बेटे-बहू पर आरोप लगाए थे। इसके आधार पुलिस ने दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पिता को प्रताडि़त करने की बात को स्वीकार कर लिया था।
    गौतम नगर पुलिस के मुताबिक शारदा नगर में रहने वाले 76 वर्षीय रघुवर दयाल शर्मा पुलिस विभाग से रिटायर्ड हुए थे। बीती 18 अगस्त को उन्होंने अपने घर में फ ांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें लिखा था कि उनका बेटा जितेंद्र शर्मा और बहू रीतू शर्मा उन्हें परेशान करते थे। इतना ही नहीं आए दिन उनके साथ मारपीट भी किया करते थे। जिससे परेशान होकर वह अपनी जान दे रहे हैं। सुसाइड नोट की जांच और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद बेटे-बहू पर एफ आईआर दर्ज की। साथ ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और उन्हें कोटज़् में पेश कर जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने सुसाइड नोट को हैंडराईटिंग एक्सपर्ट के पास भेज दिया है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया जाएगा। फि लहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Share:

    कोरोना काल में पीएफ बना लोगों का सहारा, 40 हजार करोड़ रुपए निकाले

    Tue Sep 15 , 2020
    नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौरान प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों ने प्रॉविडेंट फंड यानी अपने पीएफ से करीब 40 हजार करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में इस बात की जानकारी दी। महामारी के दौरान ईपीएफओ (एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन) से 39 हजार 403 करोड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved