• img-fluid

    अमेरिकी अखबार का बड़ा खुलासा, जानिए गलवान घाटी में कितने चीनी सैनिक मरे

  • September 13, 2020

     

    • सीमा पर शांति में बाधा बन रहा चीन का अड़ियल रवैया
    • भारतीय सेना के नियंत्रण के बाद चीन की चिंता बढ़ी
    • गलवान घाटी झड़प में चीन के 60 सैनिकों की मौत

    नई दिल्ली। लद्दाख पर अमेरिकी अखबार न्यूजवीक की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक गलवान घाटी में हुई झड़प में चीन के करीब 60 सैनिक मारे गए थे, भारतीय सेना पीएलए पर भारी पड़ी थी। गलवान में हुए एक्शन के बाद चीन खौफ में है। जानकारी के मुताबिक ब्लैक टॉप और हेल्मेट टॉप के आस-पास चीन अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है। सेटेलाइट तस्वीरों में चीनी कैंप दिखाई दे रहे हैं।
    फिंगर-4 इलाके में मौजूद चीनी सैनिकों पर लगातार नजर रखने के लिए पर्वत चोटियों और सामरिक ठिकानों पर भारतीय सेना ने अतिरिक्त कुमुक भेजी है। पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर फिंगर-4 से फिंगर-8 तक के इलाकों में चीनी सैनिक मौजूद हैं, लेकिन कई ऊंची चोटियों पर भारतीय सेना के नियंत्रण के बाद चीन की चिंता बढ़ रही है।

    चीन का फिंगर एरिया को लेकर अड़ियल रुख है। चीनी सेना फिंगर-4 से पूरी तरह पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों की मानें तो चीनी सेना का दावा है कि फिंगर 8 से फिंगर 5 तक उसने वर्ष 1999 में सड़क बनाई थी। ऐसे में ये इलाका उसका है।
    भारत का आरोप है कि चीन ने ऐसा कर दोनों देशों के बीच एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल) की शांति को लेकर हुए समझौता का उल्लंघन किया है, क्योंकि मौजूदा तनाव से पहले तक चीनी सेना फिंगर 8 के पीछे यानी सिरजैप और खुरनाक फोर्ट पर तैनात रहती थी।
    फिंगर 5 तक कैंप बनाकर चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के स्टेटस-को बदलने की कोशिश की है। दोनों देशों के बीच हुए शांती समझौते के तहत दोनों देश एलएसी पर बिना रजामंदी के किसी भी तरह का ‘बॉर्डर-फॉर्टिफिकेशन’ नहीं कर सकते हैं।

    Share:

    पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसादसिंह का निधन

    Sun Sep 13 , 2020
      नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का एम्स में निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली एम्स में आज निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। रघुवंश प्रसाद सिंह एम्स के आइसीयू वार्ड में थे भर्ती। दो दिन पहले उनकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved