• img-fluid

    छह दिन में 9 जिलों का प्रवास करेंगे मुख्यमंत्री

  • September 08, 2020

    • 16 विधानसभा क्षेत्रों में 1600 करोड़ के भूमिपूजन और 1000 करोड़ के कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल 9 सितंबर से प्रदेश के प्रवास पर निकल रहे हैं। वे 14 सितंबर तक 12 जिलों का प्रवास करेंगे और उपचुनाव वाली 16 विधानसभा क्षेत्रों में 1600 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और 1000 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री किसान, मजदूर एवं युवाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित जिलों में किसानों परिवारों से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री 9 सितम्बर को आगर मालवा और देवास जिले के हाटपिपल्या जाएंगे। 10 सितम्बर को मुरैना एवं भिंड जिले की दिमनी, अम्बाह और मेहगांव विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। दिमनी में 71 करोड़ के भूमिपूजन और करीब 22 करोड़ के लोकार्पण करेंगे। इसके बाद अंबाह में 62 करोड़ के भूमिपूजन और 21 करोड़ के लोकार्पण करेंगे। मेहगांव 204 करोड़ के भूमिपूजन और 7 करोड़ के लोकार्पण करेंगे। 11 सितम्बर को डबरा, भांडेर और पोहरी विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। पोहरी में 279 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। 12 को जौरा, सुमावली और मुरैना के दौरे पर रहेंगे। 13 सितम्बर को करैरा, गोहद और ग्वालियर पूर्व के दौरे पर रहेंगे। यहां जिला शिवपुरी की विधानसभा करैरा के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 135 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। करैरा में करीब 317 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 18 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। मुख्यमंत्री 14 सितम्बर को मांधाता और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

    Share:

    बंगाल के लोगों के दिलों में डर और सिर शर्म से झुका है : राज्यपाल

    Tue Sep 8 , 2020
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैए की वजह से बंगाल के लोगों के दिलों में दर्द और सिर शर्म से झुका हुआ है। दरअसल, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की कविता है जिसमें उन्होंने ईश्वर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved