• img-fluid

    खजुराहो सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  शर्मा का आज जाएंगे पन्‍ना

  • September 07, 2020
    पन्‍ना।  खजुराहो लोकसभा के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का आगमन सोमवार को पन्ना जिले में हो रहा है। वे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पन्ना आ रहे हैं। पन्ना जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने उनके आगमन पर स्वागत की जोरदार तैयारियां की हैं।
    प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा उनके कार्यक्रम के बारे में दी गई जानकारी के अनुसार सांसद शर्मा 7 सितंबर को प्रातः साढ़े चार बजे कटनी रीवांचल एक्सप्रेस से पहुंचेगे तथा 9 बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे एवं अन्य शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद साढ़े तीन बजे पन्ना जिले के शाहनगर पहुंचेंगे। यहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा साढ़े चार बजे पवई के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। साढ़े पांच बजे अमानगंज में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद शाम साढ़े छः बजे पन्ना पहुंचकर जिले के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे एवं रात्रि विश्राम पन्ना में ही करेंगे। 8 सितंबर को 11 बजे पन्ना जिला पंचायत के सभागार में सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक लेंगे एवं आदर्श ग्राम जमुनहाई की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सांसद निधि से स्वीकृत कार्यो का शिलान्यास भी करेंगे। दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में भोजन करेंगे एवं 1.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे खजुराहो के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

    Share:

    होटल लैंटर्न के बाद मालवा वनस्पति के जमीन घोटाले पर प्रशासन की निगाहें

    Mon Sep 7 , 2020
    – अब बिल्डर शरद डोसी की कारस्तानियां निशाने पर – औद्योगिक जमीन पर प्लाट काटे जाने और सडक़, बगीचे की जमीनें हड़पने की जांच होगी – शिव कोठी भी नपी, आरएनटी मार्ग के दो भवनों की जमीन से लेकर सीलिंग तक नापेगा निगम इन्दौर। शहर के भूमाफियाओं पर शिकंजा कसने के बाद अब जिला प्रशासन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved