• img-fluid

    एशियन चैंपियनशिप मेडलिस्ट ने की अपनी मां और पत्नी की हत्या

  • August 26, 2020


    नई दिल्ली। भारत के 63 वर्षीय पूर्व शॉट पुट एशियन चैंपियनशिप मेडलिस्ट इकबाल सिंह बोपराई को अमेरिका के पेसिंलवेनिया शहर में दोहरे हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने1983 में कुवैत में हुए एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उन पर अपनी मां और बीवी की हत्या का आरोप है। उनकी मां की उम्र 90 से ऊपर रही होगी।उन्होंने टाटा स्टील के साथ काम किया और फिर पंजाब पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर भर्ती हो गए। उनकी पोस्टिंग जालंधर में थी। अपना करियर समाप्त होने के बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गए थे।

    अमेरिका में स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंह के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया। सिंह ने पुलिस को खुद फोन करके बताया कि उन्होंने अपनी मां और पत्नी की हत्या कर दी है।

    Share:

    पुणे के शख्स ने चुराए 70 ऑटोरिक्शा ड्राइवरों के स्मार्टफोन, वजह जान कर हस पड़ेगे

    Wed Aug 26 , 2020
    पुणे। रिश्ते टूटने के बाद लोग अजीब हरकते करते है पर ये सबसे अनोखी है। महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक 36 वर्षीय आसिफ उर्फ भूराभाई आरिफ शेख को गिरफ्तार किया है जिस पर 70 ऑटोरिक्शा ड्राइवरों के स्मार्टफोन चुराने का आरोप है। यहाँ कोई आर्थिक वजह नहीं है बल्कि बदले की भावना है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved