img-fluid

96 साल पहले फरवरी में जम गया था इंदौर, पहली बार पारा पहुंचा था माइनस 2.8 डिग्री पर

February 01, 2025

  • ठंड की विदाई के महीने फरवरी में 38 डिग्री के नजदीक भी पहुंचा है पारा

इंदौर। ठंड की विदाई और गर्मी की शुरुआत के महीने माने जाने वाले फरवरी की शुरुआत हो चुकी है। फरवरी में आमतौर पर ठंड का असर कम होने के साथ ही गर्मी का प्रभाव बढ़ता जाता है। लेकिन अब से 96 साल पहले फरवरी में इंदौर जम गया था और कश्मीर जैसी स्थिति बन गई थी। 96 साल पहले आज ही के दिन यानी 1 फरवरी 1929 को न्यूनतम तापमान माइनस (-) 2.8 डिग्री तक पहुंच गया था। जो इतिहास में दर्ज फरवरी का और पूरी ठंड का अब तक का सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग के अनुसार ऐसा नहीं है कि फरवरी में ठंड का ही रिकार्ड बना है। अब से 19 साल पहले 2006 में 22 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री पहुंचा था, जो अब फरवरी में दर्ज अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। वैसे फरवरी में आमतौर पर औसत न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री और औसत अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहता है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में कभी-कभी बारिश भी देखने को मिलती है। फरवरी की औसत बारिश 2.3 मिलमीटर है और वर्षा के दिनों की संख्या 0.4 है। लेकिन 24 साल पहले 2001 में इंदौर में 46 मिलीमीटर यानी पौने दो इंच से भी ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई थी। यह 23 फरवरी को एक ही दिन में हुई थी, इसलिए फरवरी में सबसे ज्यादा बारिश वाला साल और दिन 23 फरवरी 2001 के रुप में ही दर्ज है।


दिन का तापमान बढ़ा, रात का घटा
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसो की अपेक्षा 0.8 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसो रात की अपेक्षा 1.2 डिग्री कम था। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

पिछले 10 सालों में 2019 में ही दर्ज हुआ सबसे कम और सबसे ज्यादा तापमान
फरवरी माह में पिछले 10 सालों की बात करें तो इस दौरान काफी ठंड और गर्मी दोनों रिकार्ड हुई है। पिछले 10 सालों में सबसे कम तापमान 2019 में 7.4 डिग्री के रुप में 8 फरवरी को दर्ज हुआ है। वहीं खास बात यह है कि सबसे ज्यादा तापमान भी इसी साल यानी 2019 में 35 डिग्री के रुप में 22 फरवरी को दर्ज किया गया था।

एक नजर पिछले 10 सालों में फरवरी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर
वष न्यून. ताप. तारीख अधि.ताप. तारीख
2015 9 27 34.6 25
2016 10 4, 13 34.6 20
2017 9 1 33.5 28
2018 11.4 9 34.5 24
2019 7.4 8 35 22
2020 10.2 9 32.5 21
2021 9.5 1 34.5 28
2022 8.7 4 33.8 23
2023 8.6 2 34.4 21
2024 12 25 33.6 29
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार)

Share:

सिंहस्थ में अखाड़ों की पेशवाई में लाव-लश्कर नहीं होगा

Sat Feb 1 , 2025
उज्जैन। प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे पर उज्जैन के संतों और पुजारियों ने चिंता व्यक्त की है। सिंहस्थ कुंभ में इस तरह का हादसा न हो, इसको लेकर पुजारी समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 4 सुझाव दिए हैं, जिनमें अमृत स्नान के दौरान सभी 13 अखाड़े रामघाट और त्रिवेणी संगम पर […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
गुरुवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved