• img-fluid

    Covid-19: देश में बीते 24 घंटे में 8488 नए मामले, 249 की मौत, सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट

  • November 22, 2021

    नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8488 नए केस सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,18,443 है, जो कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

    वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 249 लोगों की मौत हो गई जबकि 12,510 लोग ठीक हुए। 11,919 नए मामलों में से केरल से ही 5080 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, केरल में पिछले 24 घंटे में 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 7908 लोग ठीक हुए। वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 21 नवंबर 2021 तक देश में 63,25,24,259 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 7,83,567 सैंपल की जांच कल की गई थी।


    महाराष्ट्र के ठाणे में 98 नए मामले
    महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को 98 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,68,454 हो गई। वहीं, संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,572 ही है। जिले में कोरोना से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है। उधर, पालघर जिले में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1,38,453 हो गई और मरने वालों की संख्या 3,292 है।

    मिजोरम में 212 नए मामले
    मिजोरम में पिछले 24 घंटे में के 212 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामले 4,746 है और अब तक कुल 479 लोगों की मृत्यु हुई है। बता दें कि यहां यहां कुल मामलों की संख्या 131897 है। इनमें से अब तक 126672 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 479 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

    Share:

    Shilpa Shetty और Raj Kundra की शादी को हुए 12 साल, अभिनेत्री ने लिखा- हमारे अच्छे और बुरे वक्त...

    Mon Nov 22 , 2021
    डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को आज 12 साल पूरे हो गए। 22 नंवबर को साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा संग सात फेरे लिए थे और आज दोनों अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने एक तस्वीर पोस्ट की है और पति […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved