img-fluid

आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत

  • April 13, 2025

    अनकापल्ली। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला मंडल के कैलासपट्टनम में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई है। खुद गृह मंत्री ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। एसपी तुहिन सिन्हा ने कहा कि विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। चंद्रबाबू नायडू ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं और अधिकारियों से रिपोर्ट सौंपने को कहा है।


    यह घटना दोपहर करीब 12:45 बजे हुई और अधिकारी फिलहाल शवों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी मौके पर पुलिस की मदद कर रहे हैं। वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी दुख जताया और सरकार से पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से हर संभव मदद करने को कहा।

    Share:

    अस्पताल से कमांड सेंटर चला रहे थे हमास आतंकी, इजरायल ने किया हमले में उड़ाने का दावा

    Sun Apr 13 , 2025
    गाजा। इजरायल की सेना ने रविवार तड़के उत्तरी गाजा स्थित एक अस्पताल पर हमला किया, जिससे मरीजों को अस्पताल से निकालना पड़ा। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजराइल ने निकासी की चेतावनी जारी किए जाने के बाद गाजा सिटी के अल-अहली अस्पताल पर तड़के हमला किया। मंत्रालय ने बताया कि अस्पताल खाली करने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved